गुजरात में आज नए मंत्रिमंडल का गठन:27 विधायक बनेंगे मंत्री, शपथ दोपहर 1.30 बजे

गुजरात में नए मंत्रिमंडल का गठन आज दोपहर 1:30 बजे होगा। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अपनी टीम में 27 नए चेहरों को मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की पूरी टीम को बदल दिया जाएगा। अब तक दो लोगों के नाम कन्फर्म हुए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, निकोल से विधायक जगदीश पांचाल और प्रांतिज से विधायक गजेंद्र सिंह परमार के पास शपथ के लिए फोन आया है। कुछ संभावितों के नाम भी सामने आए हैं, पर इनके पास अभी कोई कन्फर्मेशन नहीं आया है।

देखिए मंत्रियों की संभावित लिस्ट

  • निकोल विधायक जगदीश पांचाल (फोन आया)
  • प्रांतिज विधायक गजेंद्र सिंह परमार (फोन आया)
  • गणदेवी विधायक नरेश पटेल
  • परदी विधायक कानू देसाई
  • माजरा विधायक हर्ष सांघवी
  • राजकोट विधायक अरविंद रैयानी
  • लिम्बडी विधायक किरीट सिंह राणा
  • विसनगर विधायक ऋषिकेष पटेल
  • कांकरेज विधायक कीर्ति सिंह वाघेला
  • मोरबी विधायक बृजेश मेरजा
  • ओलपाड़ विधायक मुकेश पटेल
  • करपाडा विधायक जीतू भाई चौधरी
  • महुआ विधायक आरसी मकवाना
  • जामनगर ग्रामीण से विधायक राघवजी पटेल
  • भावनगर विधायक जीतू वघानी
  • वडोदरा सिटी विधायक मनीषा वकील
  • केशोद विधायक देवभाई मालमी
  • धारी विधायक जेवी काकड़िया​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​

पहले शपथ ग्रहण बुधवार दोपहर होना था, लेकिन नए मंत्रिमंडल को लेकर रूपाणी और पूर्व डिप्टी CM नितिन पटेल नाराज है। रुपाणी सरकार में शामिल रहे 11 कैबिनेट मंत्रियों में से सिर्फ दिलीप ठाकोर, गणपत वसावा और जयेश रादडिया को ही नए मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की उम्मीद है। इसे लेकर बुधवार को सुबह से रात तक विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के बीच बैठकों का दौर जारी रहा। इसके बाद हाईकमान ने नाराज नेताओं को मनाने का जिम्मा रूपाणी पर ही छोड़ दिया था।

गुजरात BJP प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के बंगले पर बुधवार को भी विधायकों की आवाजाही बनी रही। इनमें से हर्ष सिंघवी, मनीषा वकील, मनीषा सुधार, सांसद रामभाई मोकरिया और विधायक गोविंद पटेल की सीआर पाटिल से काफी देर तक चर्चा हुई। मुलाकातों के इस सिलसिले को देखते हुए कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं।मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के पहले ही पुराने मंत्रियों ने अपने आवास और ऑफिस खाली करने शुरू कर दिए हैं। उन्हें ‘नो रिपीट’ की आशंका है। दरअसल, नए मंत्रियों की घोषणा और शपथ ग्रहण के बाद जल्द से जल्द ऑफिस खाली करने होंगे। इसलिए कई पुराने मंत्री पहले ही ये काम पूरा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *