अमेरिका के बाद ब्रिटेन में बच्चों में फैल रहा कोरोना

अमेरिका के बाद ब्रिटेन में स्कूल खुलते ही कोरोना वायरस के खतरे की घंटी भी बज गई। ब्रिटेन में 7 से 11 साल के हर 37 बच्चों में से एक बच्चा कोरोना संक्रमित मिल रहा है। एक सितंबर को अधिकांश स्कूल खुलने के बाद 11 सितंबर तक रेंडम जांच के दौरान 2.74% स्कूली बच्चे संक्रमित मिले। सांख्यिकी विभाग के अनुसार इंग्लैंड में आम लोगों की रेंडम जांच में 80 में से एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया, सबसे ज्यादा संक्रमण का स्तर हर 45 में से एक स्कॉटलैंड में सामने आया है।

स्कॉटलैंड की फर्स्ट मिनिस्टर निकाेला स्टर्जन ने एंबुलेंस व्यवस्था के लिए सेना की मदद का आग्रह किया है। वहीं, इंग्लैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्कूलों को 3 लाख एयर मॉनिटर्स मुहैया कराए हैं। इनके जरिए क्लासरूम में हवा की क्वालिटी की निरंतर जांच की जाती है। प्रो. कैथरीन नोआकीस के अनुसार हवादार क्लासरूम से संक्रमण का खतरा 70% तक कम होता है।

अमेरिका में काेरोना के मामलों में भले ही कमी सामने आ रही है। लेकिन मौत के मामलों में पिछले दो हफ्तों के दौरान 30% तक इजाफा हुआ है। डेल्टा वैरिएंट का असर बिना टीका लगे लोगों पर ज्यादा हो रहा है। हर 500 संक्रमित मरीजों में से एक की मौत हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *