विदेशी पर्यटकों के लिए खुलेंगे देश के दरवाजे:

देश में जल्दी ही विदेशी पर्यटकों के लिए दरवाजे फिर खुल सकते हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में औपचारिक घोषणा अगले 10 दिन के भीतर की जा सकती है। कोरोना महामारी के कारण मार्च-2020 में विदेशी पर्यटकों के भारत आने पर प्रतिबंध लगाया गया था। हालांकि, इससे टूरिज्म, हॉस्पिटैलिटी और एविएशन सेक्टर बुरी तरह चरमरा गया।

आधिकारियों ने बताया कि पहले पांच लाख विदेशी पर्यटकों को नि:शुल्क वीजा जारी किए जाएंगे। इसके लिए समयावधि 31 मार्च 2022 तक होगी। हालांकि, पांच लाख नि:शुल्क वीजा इस अवधि से पहले जारी हो गए तो यह सिलसिला वहीं रोक दिया जाएगा। इस पर 100 करोड़ रुपए की वित्तीय लागत आ सकती है।

विदेशी पर्यटकों को देश में आने की अनुमति कब से देनी है इस पर अधिकारी विचार कर रहे हैं। शर्तों पर भी विचार किया जा रहा है। फिलहाल इसे वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके सैलानियों तक सीमित रखने का विचार है। ऐसे देशों की सूची भी बनाई जा सकती है, जहां संक्रमण ज्यादा है। उनके पर्यटकों पर अभी प्रतिबंध जारी रखने पर भी फैसला हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *