कनाडा चुनावों में भारतीय मूल के लोगों का जलवा

कनाडा के संसदीय चुनाव में न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (NDP) नेता जगमीत सिंह और रक्षा मंत्री हरजीत सज्जन समेत 17 भारतीय-कनाडाई लोगों ने जीत हासिल की। लिबरल पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने फिर से सत्ता में वापसी तय है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके ट्रूडो को बधाई दी। PM ने लिखा, “चुनावों में जीत के लिए प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को बधाई। मैं भारत-कनाडा संबंधों को और मजबूत करने के साथ ही वैश्विक और बहुपक्षीय मुद्दों पर सहयोग के लिए साथ मिलकर काम जारी रखने का इच्छुक हूं।”

ट्रूडो को बधाई देते हुए जगमीत सिंह ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए लड़ते रहेंगे कि सुपर अमीर अपने हिस्से का भुगतान करें।

जगमीत सिंह बर्नाबी साउथ से विजयी हुए। वह करीब 40% वोट शेयर से जीते। उन्होंने कहा, “मैं कहना चाहता हूं कि कनाडाई जानते हैं कि आप अपनी लड़ाई जारी रखने के लिए न्यू डेमोक्रेट्स पर भरोसा कर सकते हैं। जैसा कि हमने महामारी में आपके लिए लड़ाई लड़ी। जब लोग कठिन समय में संघर्ष कर रहे थे, जब लोग अपने भविष्य के बारे में चिंतित थे। हम थे वहां पर खड़े रहे।”भंग कैबिनेट में सभी तीन भारतीय-कनाडाई मंत्रियों (हरजीत सज्जन, अनीता आनंद और बर्दिश चागर) ने भी जीत हासिल की है। रक्षा मंत्री हरजीत सज्जन करीब 49% वोट शेयर के साथ वैंकूवर-साउथ से फिर से चुने गए। पिछले चुनाव की तुलना में इस बार उन्हें ज्यादा वोट मिले हैं। उन्होंने कहा कि मेरा समुदाय मुझे जानता है। जब हम 10, 15, 20, 30 साल पहले हुई चीजों के बारे में बात करते हैं, तो जाहिर है कि हम कार्रवाई करने जा रहे हैं। अब आगे आने का विश्वास रखते हुए और महिलाएं आगे आ रही हैं।

लिबरल नेता अनीता आनंद को करीब 46% वोट शेयर के साथ ओकविल से विजेता घोषित किया गया। आनंद कोरोना वायरस के खिलाफ जारी वैक्सीनेशन अभियान की मंत्री हैं। जीत के बाद उन्होंने कहा कि मैं बस खुश हूं। उन्होंने वॉलंटियर्स को धन्यवाद दिया, जिन्होंने एक टीम के रूप में लगातार पांच सप्ताह तक कड़ी मेहनत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *