UPSC 2020 रिजल्ट घोषित:

संघ लोक सेवा आयोग, यानी UPSC ने सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा 2020 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें कुल 761 लोग चुने गए हैं। बिहार के शुभम कुमार (रोल नंबर 1519294) ने टॉप किया है। शुभम ने IIT बॉम्बे से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। टॉप 25 में 13 पुरुष और 12 महिलाएं हैं। वहीं, टॉप 10 में 5 महिलाओं ने जगह बनाई है।

भोपाल की जागृति अवस्थी को दूसरा और आगरा की अंकिता जैन को तीसरा स्थान मिला है। इस साल परीक्षा पास करने वालों में 545 पुरुष और 216 महिलाएं शामिल हैं। जागृति ने भोपाल के मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। वहीं, 2015 की IAS टॉपर टीना डाबी की छोटी बहन रिया डाबी ने 15वीं रैंक हासिल की है। टीना डाबी हाल ही में अपने IAS पति अतहर खान से तलाक के बाद सुर्खियों में थीं।

सामान्य वर्ग के 263, आर्थिक रूप से पिछड़े 86, पिछड़ा वर्ग से 229, अनुसूचित जाति 122, अनुसूचित जनजाति से 61 कैंडिडेट ने परीक्षा पास की है। इन्हें मिलाकर 761 कैंडिडेट परीक्षा पास कर चुके हैं। इसके अलावा 150 कैंडिडेट को रिजर्व रखा गया है।

इस साल कुल 836 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। इनमें 180 IAS, 36 IFS, 200 IPS के अलावा सेंट्रल सर्विस ग्रुप A के 302 और ग्रुप B के 118 पद हैं।

टॉप 50 कैंडिडेट की लिस्ट यहां देखें..

रैंकनाम
1शुभम कुमार
2जागृति अवस्थी
3अंकिता जैन
4यश जालुका
5ममता यादव
6मीरा के.
7प्रवीण कुमार
8जीवनी कार्तिक नागजीभाई
9अपाला मिश्रा
10सत्यम गांधी
11देवयानी
12मिथुन प्रेमराज
13गौरव बुदानिया
14करिश्मा नायर
15रिया डाबी
16अर्थ जैन
17सार्थक अग्रवाल
18राधिका गुप्ता
19शाश्वत त्रिपुरारी
20पी श्रीजा
21वैशाली जैन
22नितेश कुमार जैन
23सदफ चौधरी
24कृष्ण कुमार सिंह
25वैभव रावत
26पुलकित सिंह
27मैत्रेयी नायडू
28दिव्या मिश्रा
29प्रखर कुमार सिंह
30दिव्यांशु चौधरी
31वाय मेघा स्वरूप
32रालापल्ली जगत साई
33नारायण शर्मा वीएस
34सिमरन दीप सिंह
35अपर्णा रमेश
36जोशी मृणाली अविनाश
37नरवणे विनायक करभरी
38वरुणा अग्रवाल
39सृजन वर्मा
40अनंत द्विवेदी
41अवस्थी जीजी
42पूजा गुप्ता
43कनिष्का
44दिव्यांशु निगम
45अनिल बसक
46जुबिन मोहापात्रा
47विनायक चामड़िया
48साई मनसा एनसी
49रजत रवींद्र उभयकर
50अभिषेक शुक्ला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *