शिल्पा शेट्टी पर शर्लिन का निशाना:

शर्लिन चोपड़ा ने एक नई सोशल मीडिया पोस्ट में शिल्पा शेट्टी पर निशाना साधा है। शर्लिन ने एक इंटरव्यू की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर की है और इसके कैप्शन में लिखा है, आप टीवी पर साष्टांग दंडवत प्रणाम करतीं हैं उन कलाकारों को जिनकी कला से आप प्रभावित होती हैं कृपया,रील लाइफ से बाहर निकलकर,रियल दुनिया में जाकर,पीड़ित महिलाओं को थोड़ी बहुत सहानुभूति दिखाएं, यकीन मानिए,सारी दुनिया आप को साष्टांग दंडवत प्रणाम करेगी! इंटरव्यू में भी उन्होंने यही बात दोहराते हुए कहा कि स्टेज पर रानी लक्ष्मीबाई के बारे में बोलना आसान है। अपने मेंशन से बाहर निकलिए, पोर्न की दुनिया से बाहर निकलिए।

पिछले दिनों शिल्पा ने सुपर डांसर चैप्टर 4 में कहा था, ‘मैं झांसी की रानी के बारे में जब भी सुनती हूं, मुझे ऐसा लगता है कि समाज का चेहरा दिखता है। क्योंकि आज भी, औरत को अपने हक के लिए, अपने पति के बाद, लड़ाई लड़नी पड़ती है, अपने अस्तित्व के लिए, अपने बच्चों के लिए। लक्ष्मी बाई की कहानी, हम महिलाओं को अपनी जिंदगी की लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित करती है। झांसी की रानी सच में एक सुपरवुमन थीं। ये रियलटी है, हमारा इतिहास है और मुझे बहुत गर्व होता है कि हम ऐसी निडर महिलाओं के देश में जन्मे हैं। मेरा सीना ना चौड़ा हो जाता है कि कोई भी स्थिति हो, हम औरतों में वो पॉवर है कि हम लड़ सकते हैं,वो औरतें जो अपने हक के लिए लड़ती हैं, उन सभी को आज मेरा साष्टांग दंडवत प्रणाम।’

शिल्पा के पति राज कुंद्रा को 19 जुलाई को पोर्न फिल्मों के कारोबार में लिप्त होने के आरोपों के चलते न्यायिक हिरासत में लिया गया था। राज पर आरोप है कि ना सिर्फ उन्होंने पोर्न कारोबार में पैसा लगाया बल्कि मोटा मुनाफा भी कमाया। इस मामले में राज को पिछले दिनों ही जमानत मिली है।

राज के गिरफ्तार होने के बाद से ही शिल्पा ने अपने वर्क कमिटमेंट्स से दूरी बना ली थी और वह रियलटी टीवी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ की शूटिंग पर भी नहीं पहुंच रही थीं, जिसमें वे जज की भूमिका में हैं। शिल्पा ने पिछले तीन हफ्तों से कोई शूटिंग नहीं की थी और उन्हें रिप्लेस किए जाने की खबरें भी जोरों पर थी, लेकिन शिल्पा शो में वापस आ गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *