आज के दौर में बहुत कम चीजें हैं जो हमें ओरिजनल तरीके से प्राप्त होती हैं। आटे, घी, दूध, दही, तेल से लेकर फलों और सब्जियां भी ग्राहकों को असली नहीं परोसी जा रही हैं। जहां सब्जियों को उगाने के लिए तरह-तरह की कैमिकल युक्त खाद्य का प्रयोग धड़ल्ले से हो रहा है तो वहीं फलों को भी इंजेक्शन से पकाया जा रहा है। यही नहीं, अब मसालों में भी मिलावट होने लगी है। ऐसे में सरकार की ओर से FSSAI (Food Safety and Standards Authority of India) ने तमाम तरह की फूड सामग्री में होने वाली मिलावट की पहचान करने के लिए एक मुहिम शुरू की है।
इसमें FSSAI की टीम प्रैक्टिकल कर असली और नकली खाद्य पदार्थों की पहचान करती है। हाल ही में FSSAI ने मिलावटी लाल मिर्च को पहचानने का तरीका बताया है। आइए, जानते हैं कैसे करें असली और नकली लाल मिर्च पाउडर की पहचान।
FSSAI ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल असली और नकली लाल मिर्च पाउडर की पहचान करने के लिए वीडियो शेयर किया है जिसमें एक आसान ट्रिक बताई गई है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘क्या आपका मिर्च पाउडर ईंटपाउडर (brick powder) या फिर रेत पाउडर के साथ मिलावटी है? तो चलिए खाद्य पदार्थों में मिलावट का पता लगाते हैं।’
असली और नकली मिर्च पाउडर की पहचान का आसान तरीका-
- टेस्ट करने के लिए सबसे पहले एक गिलास पानी भरें।
- अब पानी में एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर डाल दें।
- अब मिर्च पाउडर को चम्मच से हिलाएं नहीं, बल्कि मिर्च को पानी में अपने आप गिलास की तलहटी तक जाने दें।
- अब पानी में भीगे हुए मिर्च पाउडर को हथेली में लें और इसे हल्के से रगड़ें।
- रगड़ने के बाद अगर आपको थोड़ा भी किरकिरा महसूस होता है तो समझिए यह मिलावटी है।
- वहीं, यदि भीगा हुआ मिर्ची पाउडर स्मूथ या चिकना लगे तो समझ लीजिए इसमें साबुन के soap stone powder को मिलाया गया है।