कप्तानी छोड़ने को लेकर कोहली ने तोड़ी चुप्पी:कहा- मैं अपनी जिम्मेदारियों के प्रति बेईमान नहीं हो सकता

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में बड़ा ऐलान किया था। उन्होंने टी-20 में भारत और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी छोड़ने की बात कही थी। अब उन्होंने अपने इस फैसले को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने स्टार स्पोर्टस को दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि आखिर उन्होंने ये फैसला क्यों लिया।

कोहली ने इंटरव्यू में कहा, ‘वर्कलोड कप्तानी छोड़ने की सबसे मुख्य वजह रही। मैं नहीं चाहता जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है। मैं उसके साथ बेईमानी करूं। अगर मैं किसी काम को 120 प्रतिशत नहीं दे सकता तो मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो उन्हें जबरदस्ती पकड़े रखूंगा। मैं किसी भी चीज से इस तरह नहीं जुड़ा हूं और यह बात हमेशा से मेरे दिमाग में स्पष्ट रही है।’

RCB के लिए कोहली ने साल 2013 में कप्तानी करनी शुरू की थी। लेकिन अभी तक कोहली एक बार भी टीम को विजेता नहीं बना पाए। वहीं, टीम इंडिया को भी इस खिलाड़ी ने अपनी कप्तानी में कोई ICC ट्रॉफी नहीं जीताया है। टी-20 वर्ल्ड कप के बाद कोहली भारत के लिए भी कप्तानी करना छोड़ देंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि कोहली के बाद टी-20 में रोहित को भारतीय टीम का कप्तान बनाया जा सकता है।

कोहली ने ये भी कहा कि वो भले ही बेंगलुरु के लिए कप्तानी करना छोड़ दें, लेकिन वो अपना आखिरी IPL मैच इसी टीम के लिए खेलना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *