मेरा नाम जोकर, कभी-कभी, चलते-चलते और कर्ज जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकीं सिमी अग्रवाल आज पूरे 74 सालों की हो चुकी हैं। फिल्मों से ज्यादा सिमी ने अपने पॉपुलर चैट शो रेंडेवू विद सिमी गरेवाल से देशभर में पहचान हासिल की। ये चैट शो साल 1997 में शुरू हुआ था जहां सिमी ने अपने हुनर से कई बड़े सितारों के राजों से पर्दा उठाया था। आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर जानते हैं सिमी के शो में हुए कुछ बड़े और शॉकिंग खुलासों के बारे में
सिमी अग्रवाल के चैट शो के दौरान जब रेखा से उनके अमिताभ को लेकर प्यार के बारे में पूछा गया था। एक्ट्रेस ने बिना बात घुमाए सीधे कह दिया था कि वो अमिताभ से बेहद प्यार करती थीं। रेखा ने कहा, आप दुनिया भर का प्यार ले लीजिए और उसमें कुछ और भी मिला दीजिए, ये सब मिलाकर जितना होता है, मैं उनसे उतना प्यार करती हूं। एक्ट्रेस ने खुलासा करते हुए कहा कि उनके बीच कभी कोई रिश्ता नहीं रहा था, ये सिर्फ अफवाहें थीं। एक्ट्रेस ने कहा, अमिताभ को मैं सिर्फ अपने दिल दिमाग में प्यार करती थी, हमारे बीच कभी कोई पर्सनल बात नहीं हुई। रेखा ने कहा, मेरी जिंदगी उस समय बदल गई जब मुझे ये एहसास हुआ कि वो हर इंसान से बेहद अलग हैं।
जब उनसे पूछा गया कि क्या अमिताभ के शादीशुदा होने से उनके प्यार पर कोई असर पड़ा तो उन्होंने कहा, मैं उन्हें दिल में प्यार करती थी, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता था कि वो शादीशुदा हैं या नहीं। मैं उनका घर नहीं तोड़ना चाहती थी।
रेखा ने बताया कि अमित जी और उनके रिश्ते की अफवाह से कभी उनके और जया के बीच कभी कोई झगड़ा नहीं रहा। रेखा ने कहा, जया जी जब भी मिलती थीं, प्यार से मिलती थीं, उन्हें कभी रिश्ते की अफवाह से कोई फर्क नहीं पड़ा था।रानी मुखर्जी ने सिमी गरेवाल से अपने रिश्तों पर कहा था कि वो बेहद रोमांटिक हैं और उन्हें फिल्मों की शूटिंग के दौरान अपने सभी को-स्टार से प्यार हो जाता है। एक्ट्रेस ने ये भी कॉलेज टाइम में उन्हें एक लड़के से प्यार हो गया था लेकिन जब उनके घरवालों को इस बारे में पता चला तो उनकी कहानी अधूरी रह गई। इसके बाद से ही रानी मुखर्जी ने कभी किसी के साथ रिश्ता नहीं बनाया था।
ऐश्वर्या राय ने सिमी के शो में बताया कि उन्हें कई फिल्मों से बेवजह निकाल दिया गया था। जब उनसे पूछा गया कि क्या ये सच है कि कई हिट फिल्में देने के बावजूद आपको शाहरुख की कई फिल्मों से निकाला गया। इस पर एक्ट्रेस ने कहा था, मेरे पास इसका कोई जवाब नहीं है। हम साथ काम करने वाले थे लेकिन अचानक कुछ ऐसा हुआ कि मुझे उन फिल्मों से हटवा दिया गया। मुझे नहीं पता ऐसा क्यों हुआ। बता दें कि शाहरुख ने इस बात के लिए ऐश्वर्या से माफी मांगी थी।
चैट शो के दौरान जब करीना कपूर से सिमी ने पूछा कि वो पूरी दुनिया में किसी डेट करना चाहेंगी तो करीना ने कहा, क्या मुझे ये कहना चाहिए। ये थोड़ा कंट्रोवर्शियल है लेकिन मैं राहुल गांधी को डेट करना चाहूंगी। मैं उन्हें जानना चाहती हूं। मैं अखबार में उनकी तस्वीरें देखती हूं और सोचती हूं इनसे बात करना दिलचस्प होगा।सिमी ने साल 1998 में अमिताभ के साथ बातचीत करते हुए पूछा था कि क्या आपको अपनी और रेखा की अफवाहें परेशान करती हैं। इस पर बिग बी ने कहा, नहीं, लेकिन कुछ आरोप ऐसे थे जो बेहद बेहुदा थेष कुछ लोगों का कहना है कि उनके पास मेरे उस घर की तस्वीरें हैं जहां मैंने रेखा को रखा है। लोगों का दावा था कि रेखा, मेरे साथ एक घर में रहती हैं। ये बातें मजाक से ज्यादा कुछ नहीं हैं। मेरा घर है, जहां मेरा परिवार और बूढ़े मां-बाप रहते हैं। ये बातें बहुत सेंसिटिव हैं। मैं उन लोगों से पूछना चाहता हूं क्या उन्होंने मुझे उस महिला के साथ कुछ गलत करते हुए देखा है जिससे उन्हें ये कहने का इशारा मिलता है।