अमेरिकी डॉक्टरों को मिली अब तक की सबसे बड़ी सफलता:पहली बार ब्रेन डेड मरीज में सुअर की किडनी का ट्रांसप्लांट

अमेरिकी डॉक्टरों को मिली अब तक की सबसे बड़ी सफलता:पहली बार ब्रेन डेड मरीज में सुअर की किडनी का ट्रांसप्लांट

न्यूयॉर्क में मैनहट्‌टन के एनवाययू लैंगन ट्रांसप्लांट इंस्टीट्यूट के डॉक्टरों ने अंग प्रत्यारोपण की दिशा में अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी हासिल की है। डॉक्टरों ने एक ब्रेन डेड मरीज पर सुअर में जीन बदलकर विकसित की गई किडनी सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित की। इस प्रत्यारोपण के बाद मरीज के सभी अंग सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। दरअसल, इस मरीज की किडनी ने काम करना बंद कर दिया था और लाइफ सपोर्ट से हटाने से पहले डॉक्टरों ने उनके परिवारों से इस प्रयाेग की अनुमति मांगी थी।

एनवाययू के डायरेक्टर डाॅक्टर राॅबर्ट माेंटगाेमरी ने इस सफलता के बाद कहा कि सूअर के अंगाें काे ट्रांसप्लांट की दिशा में एक स्थायी स्राेत बनाया जा सकता है। इस सफलता के बाद मानव शरीर में ऑर्गन ट्रांसप्लांट करने के लिए अंगों की गंभीर कमी को दूर किया जा सकेगा। डॉ. राॅबर्ट का कहना है कि ट्रांसप्लांट से पहले सुअर के जीन को बदल दिया गया था, ताकि मानव शरीर उसके अंग को तत्काल खारिज न कर सके। ऐसा पहली बार हुआ है जब मानव शरीर में किसी दूसरे प्राणी की किडनी का सफल ट्रांसप्लांट किया गया है।

अमेरिकी संस्था यूनाइटेड नेटवर्क फॉर ऑर्गन शेयरिंग के मुताबिक, यहां 1,07, 000 लोग ऑर्गन ट्रांसप्लांट की वेटिंग लिस्ट में हैं। इनमें 90,240 को किडनी की जरूरत है। वेटिंग लिस्ट में रोज 12 लाेगाें की माैत हाे जाती है। किडनी ट्रांसप्लांट के लिए औसतन तीन साल का इंतजार करना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *