सारा अली खान और जान्हवी कपूर ने किए केदारनाथ के दर्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस सारा अली खान और जान्हवी कपूर हाल ही में केदारनाथ के दर्शन करने पहुंचीं। सोशल मीडिया पर दोनों की केदारनाथ विजिट की तस्वीरें सामने आ रही हैं। सारा-जान्हवी के फैन क्लब्स ने दोनों के साथ दर्शन करते हुए कई तस्वीरें शेयर की हैं।तस्वीरों में सारा जान्हवी ठंड से बचने के लिए जैकेट और मफलर पहने नजर आ रही हैं। वायरल तस्वीरों पर दोनों के फैन्स ने कई कमेंट्स किए।

सारा और जान्हवी की दोस्ती दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। इससे पहले दोनों पिछले दिनों रणवीर सिंह के क्विज रियलटी शो द बिग पिक्चर में साथ पहुंची थीं। इस दौरान जान्हवी और सारा ने खुलासा किया था कि इनकी दोस्ती कैसे हुई। दोनों की पहली मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी।

जान्हवी ने सारा से पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा था, मैं सारा से पहली बार एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान हुई थी। मैं अपनी मम्मी(श्रीदेवी) के साथ थी और हम दोनों काफी यंग थे। मुझे अच्छे से याद है कि सारा अमृता आंटी के साथ बैठी थी और बार बार हीरोइन वाले नखरे कर रही थी। वो शायद साड़ी या सलवार कमीज पहने हुए थी। उन्हें देखकर ही मुझे लगा कि हमें दोस्त बनना चाहिए।सारा की पिछली फिल्म ‘कुली नंबर 1’ थी जिसमें वह वरुण धवन के साथ साथ नजर आई थीं। उनकी अगली फिल्म ‘अतरंगी रे’ है जिसमें वह अक्षय कुमार और धनुष के साथ नजर आएंगी। वहीं, जान्हवी की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म रूही थी जिसमें वह राजकुमार राव और वरुण शर्मा के साथ नजर आई थीं। उनकी अगली फिल्में में गुड लक जैरी, दोस्ताना 2 और तख़्त जैसी फिल्में शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *