रायपुर में कल से 100% क्षमता से खुलेंगे सिनेमाघर:

रायपुर में करीब दो साल बाद कल से सिनेमा हॉल 100 प्रतिशत क्षमता के साथ अनलॉक कर दिए गए हैं। रायपुर कलेक्टर ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कोविड प्रोटोकॉल के साथ सिनेमा हॉल खोलने की इजाजत दी है।

इसके मुताबिक, सिनेमा हॉल में वैक्सीन सर्टिफिकेट लेकर जाना होगा। सर्दी, खांसी या बुखार के लक्षण वाले लोगों को एंट्री नहीं मिलेगी। हर शो के बाद हॉल सैनेटाइज किया जाएगा। वॉशरूम एरिया में एक साथ भीड़ न हो इसलिए इंटरवल की टाइमिंग को बढ़ाया जाएगा। अब तक हॉल 50 प्रतिशत दर्शकों को ही एंट्री देने एक सीट छोड़कर बैठाने की व्यवस्था के तहत चल रहे थे। अब पूरी क्षमता में लोगों को एंट्री मिलेगी। हर सीट पर लोग बैठ सकेंगे।

इन नियमों का करना होगा पालन

  • सिनेमाघर, थिएटर, मल्टीप्लेक्स में कोविड-19 वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट साथ रखना होगा।
  • एयर कंडीशन का तापमान 24 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रखना होगा।
  • टच फ्री डिस्पेंसर के साथ सैनिटाइजर रखना अनिवार्य किया गया है।
  • फिल्म देखने के दौरान मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
  • सिनेमा हॉल के संचालकों को लोगों के छोड़े गए मास्क, टिशू की ठीक तरह से सफाई करनी होगी।
  • इसका भी ध्यान रखा जाएगा कि मल्टीप्लेक्स में दूसरे शो का इंटरवल टाइम अलग हो।
  • मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल के कर्मचारियों का भी टीकाकरण अनिवार्य होगा।
  • सभी कर्मचारियों को फेस मास्क, कवर लगाना अनिवार्य होगा।
  • कोविड-19 गाइडलाइन सिनेमा हॉल में हर जगह लिख कर रखनी होगी।
  • सिनेमा हॉल में खाने पीने की चीजों को भी कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए बेचने की अनुमति होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *