रिटेल महंगाई दर अक्टूबर में बढ़कर 4.48% हुई

कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) आधारित रिटेल महंगाई दर अक्टूबर महीने में मामूली बढ़कर 4.48% हो गई। सितंबर में यह 4.35% दर्ज की गई थी।

महंगाई के आंकड़े लगातार चौथे महीने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कम्फर्ट जोन में बने हुए हैं। RBI का महंगाई दर को 4% (प्लस या माइनस 2%) पर बनाए रखने का लक्ष्य है।

अगस्त में, भारत की रिटेल महंगाई दर 5.30% थी जबकि जुलाई में यह 5.59% थी। वहीं एक साल पहले की समान अवधि में रिटेल महंगाई दर 7.61% थी।

महीने-दर महीने आधार पर महंगाई दर

  • फूड इन्फ्लेशन अक्टूबर में मामूली बढ़कर 0.85% हो गई, जो सितंबर में 0.68% थी।
  • वेजिटेबल इन्फ्लेशन महीने-दर-महीने के आधार पर अक्टूबर में -22.47% के मुकाबले -19.43% रही।
  • पल्सेज इन्फ्लेशन सितंबर में 8.75% थी जो अक्टूबर में घटकर 5.42% हो गई।
  • क्लोदिंग एंड फुटवेयर इन्फ्लेशन अक्टूबर में 7.16% के मुकाबले 7.39% रही।
  • फ्यूल एंड लाइट इन्फ्लेशन अक्टूबर में 14.35% रही जो सितंबर में 13.63% थी।
  • हाउसिंग इन्फ्लेशन अक्टूबर में 3.58% के मुकाबले 3.54% रही।

अक्टूबर महीने में ऑयल और फैट की कीमतें सितंबर की 34.19% की तुलना में थोड़ा कम होकर 33.50% हो गईं। वहीं, मिल्क एंड प्रोडक्ट की महंगाई पिछले महीने के 3.13% के मुकाबले बढ़कर 3.19% हो गई।

IIP सितंबर में 3.1% बढ़ी
इस बीच, मिनिस्ट्री ऑफ स्टेटिस्टिक्स एंड प्रोग्राम इम्प्लीमेंटेशन (MoSPI) की ओर सो जारी आंकड़ों के अनुसार, सितंबर के महीने में औद्योगिक उत्पादन पिछले साल के इसी महीने में 1% की तुलना में 3.1% बढ़ा। अगस्त महीने में IIP 11.9% चढ़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *