राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को 62 खिलाड़ियों को खेल पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुए इस समारोह में 12 खिलाड़ियों को खेल रत्न, 35 को अर्जुन और 10 को द्रोणाचार्य अवॉर्ड से नवाजा गया। अवॉर्ड की शुरुआत टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के सम्मान से हुई।
इन खिलाड़ियों को मिला खेल रत्न अवॉर्ड
- नीरज चोपड़ा (जेवलिन)
- रवि कुमार (पहलवान)
- लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाज)
- पीआर श्रीजेश (हॉकी)
- अवनी लेखरा (निशानेबाज)
- सुमित अंतिल (जेवलिन)
- प्रमोद भगत (पैरा बैडमिंटन)
- मनीष नरवाल (शूटर)
- मिताली राज (क्रिकेटर)
- सुनील क्षेत्री (फुटबॉल)
- मनप्रीत सिंह (हॉकी)
टोक्यो पैरालिंपिक में गोल्ड जीतने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर मां के निधन के चलते खेल रत्न अवॉर्ड रिसीव नहीं कर सके।
इन खिलाड़ियों को मिला अर्जुन अवॉर्ड
- अरविंदर सिंह (एथलेटिक्स)
- सिमरनजीत कौर (मुक्केबाज)
- शिखर धवन (क्रिकेटर)
- मोनिका (हॉकी)
- वंदना कटारिया (हॉकी)
- संदीप नरवाल (कबड्डी)
- अभिषेक वर्मा (शूटर)
- अंकिता रैना (टेनिस)
- दीपक पूनिया (कुश्ती)
- दिलप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, रुपिंदरपाल सिंह, अमित रोहिदास, सुमित (हॉकी)
- बीरेन्द्र लाखरा, नीलकांत शर्मा, हार्दिक सिंह, मंदीप सिंह, विवेक सागर, समसेर सिंह (हॉकी)
- ललित कुमार, वरुण कुमार, सिमरजीत सिंह (हॉकी)
- योगेश, निशाद कुमार, प्रवीण कुमार (पैरा एथलेटिक्स)
- सुहास यथिराज (बैडमिंटन)
- सिंघराज अढ़ाना (शूटर)
- भाविना पटेल (टेबल टेनिस)
- हरविंदर सिंह, सरत कुमार (पैरा एथलेटिक्स)
द्रोणाचार्य अवॉर्ड (लाइफटाइम कैटेगरी):
- टीपी ओसेफ (एथलेटिक्स)
- सरकार तलवार (क्रिकेट)
- सरपाल सिंह (हॉकी)
- अशन कुमार (कबड्डी)
- तपन कुमार पैनगढ़ी (स्विमिंग)
द्रोणाचार्य अवॉर्ड (रेगुलर कैटेगरी)
- राधाकृष्ण नायर पी (एथलेटिक्स)
- संध्या गुरुंग (बॉक्सिंग)
- प्रितम सिवच (हॉकी)
- जय प्रकाश नौटियाल (पैरा शूटिंग)
- सुब्रहमनियन रमन (टेबल टेनिस)हरियाणा के नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलिंपिक 2021 में एथलेटिक्स में देश के लिए ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में ओलिंपिक मेडल जीतने वाले पहले एथलीट हैं। उन्होंने फाइनल में 87.58 मीटर जेवलिन थ्रो कर गोल्ड मेडल जीता था। नीरज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 6 बड़े टूर्नामेंट में मेडल जीत चुके हैं। वे 2018 में जकार्ता एशियन गेम्स, गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स, 2017 में एशियन चैंपियनशिप, 2016 में साउथ एशियन गेम्स, 2016 में जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं, जबकि उन्होंने 2016 में जूनियर एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था।
रवि दहिया हरियाणा के रहने वाले हैं। उन्होंने टोक्यो ओलिंपिक 2021 में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता था। रवि सुशील कुमार के बाद कुश्ती के फाइनल में पहुंचने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बने थे। फाइनल में रवि 57 किलोग्राम वेट कैटेगरी में 2 बार के वर्ल्ड चैंपियन जावुर युगुऐव से हार गए थे। इससे पहले रवि ने 2019 वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। वहीं, 2020 और 2021 एशियन चैंपियनशिप में उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। 2018 अंडर-23 चैंपियनशिप में रवि के नाम सिल्वर मेडल आया था।

