पृथ्वीराज टीजर आउट:

अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर स्टारर फिल्म पृथ्वीराज का टीजर आज मेकर्स द्वारा जारी कर दिया गया है। फिल्म में अक्षय, पृथ्वीराज चौहान के रोल में नजर आ रहे हैं, हालांकि फिल्म के टीजर ने फैंस को निराश कर दिया है। इस फिल्म में अक्षय का लुक काफी हद तक हाउसफुल 4 में उनके लुक से मिलता है। ऐसे में अक्षय को सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।

एक यूजर ने निराशा जाहिर करते हुए लिखा है, ये किरदार के साथ न्याय नहीं कर सके हैं। कन्वेक्शन की कमी और डरावना लुक। टीवी के एक्टर ने इनसे ज्यादा पृथ्वीराज चौहान के किरदार के साथ न्याय किया है। फिल्म हिट हो या नहीं लेकिन इस आइकॉनिक पर्सनालिटी को बहुत कमतर दिखाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *