कंगना रनोट ने पूछा- क्या केजरीवाल की पार्टी सभी सिखों को खालिस्तानी बता रही है

आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा की अध्यक्षता वाली दिल्ली विधानसभा की शांति और सद्भाव समिति ने एक्ट्रेस कंगना रनोट को समन भेजा, जिसमें कंगना को 6 दिसंबर को दोपहर 12 बजे समिति के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। यह समन कंगना की तरफ से सिख समाज पर की गई टिप्पणी को लेकर जारी किया गया।इस खबर के सामने आते ही कंगना ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अरविंद केजरीवाल की पार्टी को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है। कंगना ने पूछा है कि क्या केजरीवाल की पार्टी सभी सिखों को खालिस्तानी बता रही है।इंटरपिड सैफ्रॉन पेज की यह पोस्ट कंगना ने शेयर की है। जिसमें कंगना की पोस्ट है, जिसमें ‘खालिस्तानी टेरेरिस्ट’ को हाई लाइट किया गया है। दूसरा न्यूज एजेंसी का पोस्ट है, जिसमें ‘रिमार्क्स ऑन सिख’ शब्द हाई लाइट है। इसके बाद नीचे एक लाइन लिखी है, जिसमें पूछा गया है कि क्या केजरीवाल की आप सभी सिखों को खालिस्तानी बता रही है।

कृषि कानूनों की वापसी से नाखुश कंगना ने एक पोस्ट में खालिस्तानी आतंकवादी शब्द का इस्तेमाल किया था। जिसके कारण दिल्ली और मुंबई की सिख कम्युनिटी इस बात से नाराज हो गई कि किसानों को खालिस्तानी कहकर कंगना ने सिख समुदाय का अपमान किया है। इसके बाद खार और भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन में कंगना के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।मंगलवार को सिख समुदाय ने मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाई थी। इसके बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर एक बोल्ड फोटो शेयर की। जिसमें वे एक हाथ में शराब का गिलास पकड़े हुए हाई स्लिट स्कर्ट पहने नजर आ रही हैं। कंगना ने इस फोटो के साथ लिखा था- “एक और दिन, एक और FIR… बस अगर वे मुझे गिरफ्तार करने आते हैं तो मैं घर पर इस मूड में हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *