सेंसेक्स 765 पॉइंट्स लुढ़क कर 57696 पर बंद, रिलायंस 2.8% और कोटक बैंक 2.8% गिरा

भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन अच्छी खासी तेजी रही। हालांकि, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 765 पॉइंट्स (1.31%) गिर कर 57,696 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 205 अंक (1.18%) गिरकर 17,196 पर बंद हुआ। पावर ग्रिड का शेयर आज 4% गिरकर जबकि कोटक बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर्स 2% से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ।

आज सुबह सेंसेक्स 394 अंकों की तेजी के साथ 58,555 पर खुला था। दिन में इसने 58,757 का ऊपरी स्तर बनाया जबकि 57,640 का निचला स्तर बनाया। दिन भर में सेंसेक्स में 294 पॉइंट्स की तेजी आई जबकि 821 अंक तक की गिरावट आई। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 25 शेयर्स गिरावट के साथ जबकि 5 शेयर्स बढ़त के साथ बंद हुए। बढ़त वाले शेयर में इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक और टाटा स्टील प्रमुख रहे। गिरावट में टेक महिंद्रा, मारुति, एयरटेल, सन फार्मा, डॉ रेड्‌डी और अन्य रहे।

बाजार सुबह तेजी में था, लेकिन कोरोना के नए वैरिएंट और बाद में भारी शेयर्स की गिरावट ने बाजार को चपेट में ले लिया। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 261.15 लाख करोड़ रुपए रहा। पेटीएम के शेयर्स के लिस्ट होने के बाद पहली बार इस पर खरीदारी की राय आई है। दौलत कैपिटल के विश्लेषकों ने इसे 2,500 रुपए के लक्ष्य पर खरीदारी की सलाह दी है। इसने कहा कि आर्थिक स्तर और भौगोलिक दोनों ही नजरिए से यूजस बेस तक कंपनी की गहरी पहुंच है। इससे खासतौर से उन ग्राहकों को लाभ पहुंचा है, जो अब तक आमतौर पर किसी डिजिटल मोड से पेमेंट का विकल्प नहीं अपनाते थे।आज निफ्टी 17,424 पर खुला था। निफ्टी के 50 शेयर्स में से 12 बढ़त में और 38 गिरावट के साथ बंद हुए। बढ़ने वाले प्रमुख शेयर्स में लार्सन एंड टूब्रो, UPL, भारत पेट्रोलियम, इंफोसिस हैं। गिरावट वाले शेयर्स में पावरग्रुड, कोटक बैंक, रिलायंस और एशियन पेंट्स रहे। निफ्टी मिडकैप बढ़त के साथ जबकि बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेस के साथ निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स गिरावट में रहे। इससे पहले कल BSE का सेंसेक्स 776 पॉइंट्स (1.35%) की तेजी के साथ 58,461 पर बंद हुआ। निफ्टी में 234 अंकों (1.37%) की तेजी रही और यह 17,401 पर बंद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *