भारतीय मूल के CEO ने जूम मीटिंग में कहा- बुरी खबर लाया हूं, आपको नौकरी से निकाला जा रहा है

न्यूयॉर्क में एक कंपनी के CEO ने एक झटके में 900 लोगों को नौकरी से निकाल दिया। ऐसा करने के लिए उन्होंने सिर्फ तीन मिनट का वक्त लिया। कंपनी का नाम Better.com है। इसके CEO विशाल गर्ग हैं। बीते बुधवार को कंपनी के कर्मचारियों की जूम मीटिंग बुलाई गई थी। इसी में कर्मचारियों को काम पर न आने के लिए कह दिया गया।

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका सहित कई देशों में हॉलिडे सीजन शुरू होने वाला है। इससे ठीक पहले कंपनी ने इतनी बड़ी संख्या में अपने कर्मचारियों से किनारा कर लिया। हैरानी की बात यह भी है कि कंपनी ने इस फैसले के बारे में पहले से कोई जानकारी या चेतावनी नहीं दी थी।

कंपनी के एक कर्मचारी ने सोशल मीडिया पर एक छोटा सा वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उसने कहा कि उसे महज तीन मिनट में ही पिंक स्लिप दे दी गई। यानी उसकी छुट्‌टी कर दी गई। Better.com के CEO विशाल गर्ग अपने कर्मचारियों को निकालने का फैसला इसी तरह लेते हैं। इस बार निकाले गए 900 कर्मचारी कुल स्टाफ का 15% हैं।

वीडियो के मुताबिक, बॉस ने कर्मचारियों से कहा कि वे एक अनलकी ग्रुप का हिस्सा हैं। आप यही नहीं सुनने जा रहे हैं। अगर आप इस कॉल पर हैं तो आपको नौकरी से भी निकाला जा रहा है। यह तुरंत ही लागू होगा। गर्ग ने कर्मचारियों को चेतावनी देकर कहा कि वह एक बुरी खबर लेकर आए हैं। कोई अच्छी खबर नहीं लाए हैं।उन्होंने कहा कि बाजार बदल गया है। जैसा कि आप सभी जानते हैं। हमें जिंदा रहने के लिए इसके साथ ही चलना होगा। हम उम्मीद करते हैं मिशन को आगे भी बढ़ाएंगे। डेली मेल के मुताबिक, गर्ग की मॉर्गेज कंपनी को पिछले हफ्ते ही 75 करोड़ डॉलर की नकदी मिली थी।Better.com​​​​​​​ में जापान के सॉफ्ट बैंक का निवेश है। इसका वैल्यूएशन इस समय 7 अरब डॉलर का है। गर्ग ने कहा कि यह मेरे करियर में दूसरी बार है, जब मैं ऐसा फैसला ले रहा हूं। हालांकि मैं ऐसा नहीं करना चाहता हूं। पिछली बार मैंने इस तरह का काम किया था और रोया था। गर्ग ने इसके बाद कहा कि आप लोगों को HR डिपार्टमेंट से ईमेल मिल जाएगा।गर्ग ने कर्मचारियों को निकालने के लिए पहले तो कहा कि उनका प्रोडक्शन कुछ नहीं है। फिर कहा कि आप लोग केवल दो घंटे काम करते हैं। इससे पहले फोर्ब्स की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि 2020 में गर्ग ने कर्मचारियों पर आलसी होने का आरोप लगाया था। डेली बीस्ट की रिपोर्ट कहती है कि इस CEO ने एक बार अपने पार्टनर को ही जिंदा जलाने की धमकी दे डाली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *