बिटकॉइन में 3% से ज्यादा की गिरावट, इथेरियम भी 5.67% गिरकर 3.28 लाख पर आया

क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में सोमवार को भी गिरावट देखी जा रही है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन शाम 5 बजे 3.41% (24 घंटे में) की गिरावट के साथ 39.36 लाख रुपए पर कारोबार कर रहा था। वहीं इथेरियम में 5.67% की गिरावट देखी गई। यह गिरकर 3.28 लाख रुपए पर आ गया है।

दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे पसंदीदा क्रिप्टो बिटकॉइन की कीमत 10 नवंबर को 52 लाख रुपए (69,000 डॉलर) के पार पहुंच गई थी लेकिन अब यह 39.36 लाख पर आ गया है। यानी 1 महीने से भी कम में इसकी कीमत में 32% की गिरावट आई है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार कोरोना के नए वैरिएंट के आने में बाजार में अस्थिरता बढ़ गई है। बीते वीकेंड पर बिटकॉइन में जबरदस्त तरीके से उतार-चढ़ाव देखा गया है। शुक्रवार के बाद से इसमें 21% तक की गिरावट आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, बड़े एक्सचेंजों पर फंडिंग रेट निगेटिव में हो गए हैं। यानी शॉर्ट पोजीशन पर चल रहे निवेशक प्रीमियम चुका रहे हैं। बाजार में लिक्विडेशन का दबाव बढ़ गया है।हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार भारी गिरावट रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स करीब 949 पॉइंट (1.65%) की गिरावट के साथ 56747 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 284 अंक (1.65%) टूटकर 16912 पर बंद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *