मेयर सम्मेलन में मोदी की दो टूक:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वाराणसी में न्यू अर्बन इंडिया सब्जेक्ट पर अखिल भारतीय मेयर सम्मेलन को वर्चुअली (ऑनलाइन) संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जो मेयर कुछ नहीं करेंगे, उनकी सूची जारी की जाएगी। जनता का दबाव बनेगा तो मेयर काम अच्छा करेंगे। स्वच्छता के क्षेत्र में काम करने वाले मेयर और शहर को इनाम भी दिया जाएगा।

वाराणसी में मेयर सम्मेलन में देशभर से 100 से ज्यादा महापौर शामिल हुए। वहीं, 4800 से ज्यादा निकायों के अध्यक्ष और उनके सदस्य वर्चुअल जुड़े हैं।

PM ने कहा कि आप सभी काशी पहले भी आए होंगे। आप पुरानी यादों के साथ पुरानी और नई काशी को देखें। काशी के विकास पर हम सबको मंथन से ही नए विचार और नई कल्पना मिलेगी। पुरानी जो भी धरोहरें हैं उन्हें सहेजकर आधुनिक युग की ओर बढ़ें और विकास करें।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि स्वनिधि योजना को लेकर सभी मेयर अपने शहर के ठेला-पटरी व्यापारियों को जागरूक करें। वह ब्याज पर साहूकार से पैसे लेते हैं और फिर उसी के चक्कर में फंस जाते हैं। योजना के बारे में व्यापारियों को प्रेरित करें।

दिव्यांगजनों की सहूलियत का ध्यान रखें। डिजिटल पेमेंट के लिए व्यापारियों को प्रेरित करें। सभी मेयर मां गंगा के तट से संकल्प लेकर जाएं कि वह ठेला-पटरी व्यापारियों को डिजिटल पेमेंट की ट्रेनिंग दिलाएंगे।

सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी और नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन सहित प्रदेश सरकार के 5 मंत्री मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *