भिलाई में19 दिसंबर से साढ़े तीन घंटे बंद रहेगी बिजली:अलग-अलग क्षेत्रों में एक सप्ताह तक रहेगा यही शेड्यूल

भिलाई इस्पात संयंत्र ने टाउनशिप के अलग-अलग एरिया में अलग अलग दिन साढ़े तीन घंटे की बिजली कटौती करने का फैसला लिया है। यह कटौती 19 दिसंबर से एक सप्ताह तक रोजाना की जाएगी। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग का कहना है कि टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के द्वारा वार्षिक रखरखाव योजना 2021-2022 के तहत टाउनशिप में बिजली मेंटेनेंस का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य प्रतिदिन योजनानुसार किया जाना है। इसके चलते टाउनशिप एरिया में 19 से 25 दिसंबर तक विभिन्न स्थानों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

बीएसपी प्रबंधन ने किस क्षेत्र में कब कितने देर के लिए बिजली कटौती होगी, इसका शेड्यूल भी जारी किया है। निर्धारित डेट पर निर्धारित क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। नगर सेवाएं विभाग के टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग ने संबंधित क्षेत्र के निवासियों से सहयोग की अपील की है।

19 दिसंबर को खुर्सीपार जोन-2 और 3, 20 दिसम्बर को जेएलएन हॉस्पिटल, सेक्टर-6, 9 और रूआबांधा सेक्टर, 22 दिसम्बर को सेक्टर-5, टीए बिल्डिंग, सेक्टर-6 का एक तिहाई भाग, 23 दिसम्बर को सेक्टर-6 का एक तिहाई भाग, सेक्टर-2 का आधा हिस्सा व रशियन कॉम्पलेक्स तथा बीएमडीसी, 24 दिसंबर को मरोदा और रिसाली सेक्टर का एक तिहाई भाग, 25 दिसम्बर, को सेक्टर-6 का एक तिहाई भाग और जेएलएन हॉस्पिटल में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।निकाय चुनाव के दौरान टाउनशिप में 3:30 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित करने का अचानक लिए गए निर्णय से चुनाव प्रभावित होने का आरोप लगाया जा रहा है। इसे लेकर रिटर्निंग ऑफिसर ने बीएसपी प्रबंधन को नोटिस जारी किया है। बीएसपी प्रबंधन के आदेश पर आपत्ति जताते हुए रिटर्निंग ऑफिसर भिलाई पद्मिनी भाई ने नोटिस में लिखा है कि इस दौरान भिलाई में नगरी निकाय के निर्वाचन होने हैं। बीएसपी प्रबंधन के इस निर्णय से निर्वाचन कार्य में बाधा आने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *