IPL 2022 मेगा ऑक्शन फरवरी में:कोरोना से हालात नहीं बिगड़े तो बेंगलुरु में 7-8 फरवरी को होगी नीलामी

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन की तारीख तय हो चुकी हैं। BCCI के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि ऑक्शन 7 और 8 फरवरी को होगा। BCCI ने तय किया है कि 2 दिन चलने वाली नीलामी बेंगलुरु में होगी।

पहले यह कहा जा रहा था कि IPL का मेगा ऑक्शन दुबई में किया जाएगा, लेकिन अधिकारी ने साफ कर दिया है कि अगर भारत में कोरोना से हालात नहीं बिगड़े तो ऑक्शन भारत में ही होगा।

मेगा ऑक्शन में सबसे ज्यादा पैसे पंजाब किंग्स के पास होंगे। ये फ्रेंचाइजी ऑक्शन में 72 करोड़ रुपए के साथ जाएगी। वहीं, राजस्थान के पास 62 करोड़ और हैदराबाद के 68 करोड़ बचे हैं। सबसे कम पैसे दिल्ली के पास हैं। वो ऑक्शन में 47.50 करोड़ के साथ उतरेगी।इस बार IPL में 8 नहीं बल्कि 10 टीमें नजर आएंगी। आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप ने लखनऊ की टीम को 7,090 करोड़ रुपए में खरीदा है और पांच साल बाद दोबारा लीग में वापसी कर ली है। इससे पहले गोयनका ग्रुप के पास दो साल 2016 व 2017 में राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स की टीम रही थी। वहीं, CVC कैपिटल ने 5,166 करोड़ रुपए में अहमदाबाद की टीम खरीदी है।

IPL 2022 के लिए 8 टीमों ने कुल 27 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। रिटेन किए गए खिलाड़ियों में कोलकाता के वेंकटेश अय्यर और सनराइजर्स हैदराबाद के उमरान मलिक की सैलरी तो 39 गुना ज्यादा बढ़ गई है। वहीं, चेन्नई के ऋतुराज गायकवाड़ को 2022 के सीजन में 6 करोड़ मिलेंगे, जबकि 2021 सीजन में इस खिलाड़ी की सैलरी सिर्फ 20 लाख थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *