बाइडेन एडमिनिस्ट्रेन का फैसला:H-1B और L-1 वीजा कैटेगरी के लिए नहीं होगा पर्सनल इंटरव्यू

अमेरिकी विदेश विभाग ने कुछ वीजा कैटेगरीज में पर्सनल इंटरव्यू से राहत दी है। यह राहत H-1B, L-1 और O-1 कैटगरीज के लिए दी गई है। इससे भारतीयों को भी फायदा होगा। यह सुविधा 31 दिसंबर 2022 तक जारी रहेगी। जो बाइडेन एडमिनिस्ट्रेशन ने यह फैसला कोविड-19 और इसके नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए लिया है।

‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बाइडेन एडमिनिस्ट्रेशन और खास तौर पर विदेश विभाग का वीजा विंग इस बारे में कई दिनों से विचार कर रहा था। शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया है कि H-1B, L-1 और O-1 कैटेगरी के वीजा में पर्सनल इंटरव्यू से एक साल तक छूट रहेगी। यानी इसके लिए यूएस कॉन्स्युलेट नहीं जाना होगा। वीजा जारी करने के लिए पर्सनल इंटरव्यू आखिरी कदम होता है। इन वीजा कैटेगरीज में ही सबसे ज्यादा लोग अप्लाई करते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, सीजनल वर्कर्स और टेम्परेरी वीजा कैटेगरीज को पहले ही पर्सनल इंटरव्यूज से छूट दी जा रही है। अब इस मामले में भी विदेश विभाग ने साफ कर दिया है कि यह छूट अगले साल यानी 2022 के आखिर तक जारी रहेगी। दुनियाभर में मौजूद अमेरिकी कॉन्स्युलेट्स को इन-पर्सन इंटरव्यू के मामले में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। तमाम कोशिशों के बावजूद अब तक इन्हें महामारी के पहले के हालात में नहीं लाया जा सका है। अब भी 60% यूएस कॉन्स्युलेट्स आंशिक तौर पर बंद हैं। कम से कम यह कई तरह की वीजा प्रोसेसिंग नहीं कर पा रही हैं।

महामारी से पहले 2019 में स्टेट डिपार्टमेंट ने एक लाख 88 हजार वीजा जारी किए थे। इसके अलावा 77 हजार L-1 वीजा जारी किए गए थे। इसके बाद कॉन्स्युलेट्स कुछ हद तक बंद हो गए और इसकी वजह से वीजा जारी करने में दिक्कतें शुरू हो गईं। इसकी वजह से वेटिंग बहुत लंबी हो गई।

H-1B एक नॉन-इमीग्रेंट वीजा है। इसके जरिए अमेरिकी कंपनियों को अपने टेक्निकल और दूसरे एरिया में फॉरेन वर्कर्स को काम पर रखने की इजाजत है।
लिमिट 85 हजार वीजा जारी करने की है। अमेरिका ने 2015 में 1 लाख 72 हजार 748 वीजा जारी किए थे, यानी 103% ज्यादा। यूएस में 65 हजार एच-1बी वीजा फॉरेन वर्कर्स के लिए जबकि 20 हजार वीजा अमेरिका में पढ़ रहे फॉरेन स्टूडेंट्स को दिए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *