बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर दूसरी बार कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन के साथ उनकी बहन अंशुला कपूर, सोनम कपूर की बहन रिया कपूर और उनके पति करण बूलानी भी कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। बता दें कि रिपोर्ट आने से महज दो दिन पहले ही अर्जुन, करिश्मा कपूर के घर पर हुई क्रिसमस पार्टी का हिस्सा बने थे। आइए जानते हैं किन सेलेब्स ने की अर्जुन संग पार्टी-
कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आने के अगले दिन ही करीना कपूर खान, पति सैफ और बेटों तैमूर, जेह के साथ करिश्मा कपूर के घर पहुंची थीं। इससे पहले करीना ने दोपहर को अपने परिवार के साथ क्रिसमस लंच किया था। एक्ट्रेस को पैपराजी के कैमरों में बिना मास्क के भी स्पॉट किया गया था।करिश्मा की क्रिसमस पार्टी में मलाइका अरोड़ा बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ पहुंची थीं। एक्ट्रेस इस पार्टी में 98 हजार की ड्रेस पहनकर चर्चा में आ गई थीं। करिश्मा के घर के बाहर करिश्मा ने पैपराजी को बिना मास्क के कई पोज दिए थे।मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा भी गुलाबी रंग के फर वाली ड्रेस पहनकर करिश्मा की पार्टी में पहुंची थी। इस पार्टी से करीना और अमृता की बिना मास्क वाली कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं। बता दें कि अमृता और करीना की कोविड रिपोर्ट साथ में पॉजिटिव आई थी। 24 को रिपोर्ट नेगेटिव आने के अगले ही दिन दोनों पार्टी में पहुंचे थे। अमृता के साथ उनके पति शकील भी पहुंचे थे।
करीना कपूर और अमृता की कोविड रिपोर्ट 13 दिसम्बर को पॉजिटिव आई थी। दोनों ने इसके दो दिन पहले ही करण जौहर और रिया कपूर के घर में पार्टी की थी। इन पार्टीज को अटैंड करने वालीं महीप कपूर और सीमा खान भी बाद में संक्रमित हो गई थीं। इनकी पार्टियों में अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, आलिया भट्ट, करिश्मा कपूर, करण जौहर, मसाबा गुप्ता, रिया कपूर भी पहुंची थीं।