CG के पुलिस कैंप में कोरोना विस्फोट:एक साथ 38 जवान मिले कोरोना पॉजिटिव

CG के पुलिस कैंप में कोरोना विस्फोट:एक साथ 38 जवान मिले कोरोना पॉजिटिव

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में स्थित पुलिस कैंप में कोरोना विस्फोट हुआ है। यहां एक साथ 38 जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को चिंता में डाल दिया है। बताया गया कि इनमें से कुछ जवान कुछ समय पहले ही घर से लौटे थे।जानकारी के मुताबिक, सुकमा जिले के तिमेलवाड़ा कैंप में 70 जवान का कोविड टेस्ट किया गया था। ये सारे जवान कोबरा 202 बटालियन के हैं। इनमें से कुछ जवान हाल ही में छुट्टी से लौटे हैं। ये कैंप चिंतागुफा थाना के अंदरुनी इलाके में है। सभी जवानों को बैरक में ही आइसोलेट किया गया है।

जिले के CMHO सीबी बंसोड़ ने इन जवान की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि की है। जानकारी मिली है कि कुछ जवान घर से लौटे थे। जिनमें कोरोना के कुछ लक्षण थे। जिसके बाद उनका टेस्ट कराया गया था। कैंप के अधिकारियों ने इन जवानों के संपर्क में आए जवानों का ऐहतियातन एंटीजन टेस्ट कराया था। जिसमें सोमवार को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पता चला है कि अब इनका RTPCR टेस्ट भी कराया जाएगा।कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के बीच एक बार फिर से प्रदेश में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। पहले जो आंकड़े सामने आ रहे थे। उसमें 25 से 30 कोरोन मरीज रोज मिल रहे थे। मगर अब पिछले एक हफ्ते से ये आंकड़े बढ़ गए हैं। रविवार को तो प्रदेश भर में 290 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। इनमें से बस्तर संभाग में 3 मरीज मिले। बस्तर में एक, दंतेवाड़ा में 2 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इससे पहले जगदलपुर में कोरोना केस मिलने के बाद 2 अलग-अलग इलाकों में कंटेंटमेंट जोन बनाया गया था। वहीं अगर बात सुकमा जिले कि की जाए तो यहां भी पिछले दिनों एक भी मरीज नहीं मिल रहे थे, लेकिन सोमवार को हुए टेस्ट के बाद जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। यहां रविवार तक सिर्फ 04 एक्टिव मरीज थे। सुकमा में अब तक 8075 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें 8051 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। जबकि 20 मरीजों की जान जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *