शेयर बाजार:सेंसेक्स 929 पॉइंट्स बढ़कर 59183 पर बंद

शेयर बाजार:सेंसेक्स 929 पॉइंट्स बढ़कर 59183 पर बंद

शेयर बाजार में आज साल के पहले कारोबारी दिन में अच्छी खासी तेजी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 929 पॉंइंट्स बढ़कर 59,183 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 271 अंक बढ़कर 17,625 पर रहा। इससे पहले शुक्रवार को यानी साल के अंतिम दिन भी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था।

निवेशकों की संपत्ति यानी लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज 269.95 लाख करोड़ रुपए रहा। शुक्रवार को यह 266 लाख करोड़ रुपए था। करीबन लाख करोड़ रुपए की बढ़त रही।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स आज 57 पॉइंट्स ऊपर 58,310 पर खुला था। इसने दिन में 59,266 का ऊपरी और 58,306 का निचला स्तर बनाया। इसके 30 शेयर्स में 4 शेयर्स गिरावट में जबकि 26 बढ़त में रहे। सबसे ज्यादा बढ़ने वाले स्टॉक में बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और ICICI बैंक रहे। इनमें 3.50-3.50% की बढ़त रही। HDFC बैंक, TCS, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक और टाटा स्टील के शेयर 2-2% से ज्यादा बढ़े। इसके साथ ही विप्रो, लार्सन एंड टूब्रो, एशियन पेंट्स और NTPC भी बढ़त के साथ बंद हुए।

गिरावट वाले प्रमुख शेयर्स में नेस्ले, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा और डॉ. रेड्‌डी गिरावट के साथ बंद हुए। इसके 974 स्टॉक अपर सर्किट और 144 लोअर सर्किट में रहे। यानी एक दिन में शेयर्स की कीमत में इससे ज्यादा बढ़त और गिरावट नहीं हो सकती है। इसका मार्केट कैप 267.36 लाख करोड़ रुपए है।उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 271 अंकों की बढ़त के साथ 17,625 पर बंद हुआ। यह 17,387 पर खुला था और दिन में 17,646 का ऊपरी स्तर बनाया। इसके 50 स्टॉक में से 44 बढ़त में और 6 गिरावट में रहे। निफ्टी के बैंकिंग और फाइनेंशियल इंडेक्स 2.40-2.40% बढ़कर बंद हुए। मिड कैप और नेक्स्ट 50 भी तेजी में रहे।

निफ्टी के बढ़त वाले स्टॉक में टाटा मोटर्स, कोल इंडिया, मारुति और आयशर के साथ अन्य शेयर रहे। जबकि गिरावट में सिप्ला, डॉ. रेड्‌डी और महिंद्रा एंड महिंद्रा गिरावट के साथ बंद हुए। इससे पहले शुक्रवार को शेयर बाजार में हफ्ते, महीने और साल के आखिरी कारोबारी दिन में भारी तेजी रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 459 पॉइंट्स (0.80%) बढ़कर 58,253 पर बंद हुआ था। निवेशकों को ढाई लाख करोड़ रुपए का फायदा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *