शेयर बाजार:सेंसेक्स 672 पॉइंट्स बढ़कर 59,855 पर बंद

बाजार में साल के दूसरे दिन भी आज तेजी रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 672 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 59,855 पर और निफ्टी 179 अंक बढ़कर 17,805 पर बंद हुआ। NTPC का शेयर 5.48% बढ़ा। दो दिनों में सेंसेक्स 1600 अंक से ज्यादा बढ़ चुका है।आज सेंसेक्स 160 पॉइंट्स ऊपर 59,343 पर खुला था। दिन में इसने 59,937 का ऊपरी और 59,084 का निचला स्तर बनाया। इसके 30 शेयर्स में से केवल 6 गिरावट में रहे। 24 स्टॉक बढ़त के साथ बंद हुए। बढ़नेवाले प्रमुख शेयर में पावरग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, टाइटन, रिलायंस, बजाज फाइनेंस रहे। इसके साथ ही बजाज फिनसर्व, ITC, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील और नेस्ले भी बढ़त में रहे।

गिरने वाले स्टॉक में इंफोसिस, डॉ. रेड्‌डी, इंडसइंड बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट हैं। इनमें एक पर्सेंट से भी कम गिरावट रही। सेंसेक्स के 576 शेयर अपर सर्किट में और 226 लोअर सर्किट में कारोबार कर रहे हैं। इसका मतलब कि एक दिन में इससे ज्यादा बढ़त या गिरावट उस शेयर्स में नहीं हो सकती है।आज लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 271.37 लाख करोड़ रुपए रहा। कल यह 269.95 लाख करोड़ रुपए था। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 179 पॉइंट्स बढ़त के साथ 17,805 पर बंद हुआ। दिन में इसने 17,826 का ऊपरी और 17,593 का निचला स्तर बनाया था। निफ्टी 17,681 पर खुला था।

इसके 50 शेयर में से 35 बढ़त में और 15 गिरावट में बंद हुए। निफ्टी के नेक्स्ट 50, बैंकिंग, फाइनेंशियल और मिडकैप इंडेक्स तेजी में रहे। इसके प्रमुख बढ़ने वाले स्टॉक में NTPC, ONGC, पावरग्रिड और महिंद्रा एंड महिंद्रा हैं। गिरने वाले शेयर्स में टाटा मोटर्स, कोल इंडिया, विप्रो और अल्ट्राटेक सीमेंट हैं।

इससे पहले सोमवार को शेयर बाजार बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 929 पॉंइंट्स बढ़कर 59,183 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 271 अंक बढ़कर 17,625 पर रहा। निवेशकों की संपत्ति यानी लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप कल 269.95 लाख करोड़ रुपए रहा। इसमें करीबन 4 लाख करोड़ रुपए की बढ़त रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *