कोरोना देश में

देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर में पहली बार संक्रमण का आंकड़ा 1 लाख के आंकड़े को पार कर गया। 24 घंटे में संक्रमण के 1 लाख 16 हजार 990 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 302 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस में 85,958 की बढ़ोतरी हुई है। 31 दिसंबर को देश में 22,775 नए केस मिले थे। इस लिहाज से देश में एक हफ्ते के भीतर नए मामले करीब 5 गुना हो गए हैं।

वहीं, देश में कुल मामलों की बात करें तो अब तक 3.52 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.43 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं 4 लाख 83 हजार 178 लोगों की अब तक मौत भी हो चुकी है। एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 3,65,439 हो गया है।

महाराष्ट्र

यहां गुरुवार को 36,265 लोग संक्रमित पाए गए। 8907 लोग ठीक हुए और 13 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 67.93 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 65.33 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 41 हजार 594 लोगों की मौत हो गई। 1,14,847 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

 पश्चिम बंगाल
यहां गुरुवार को 15,421 लोग संक्रमित पाए गए। 7343 लोग ठीक हुए और 19 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.93 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 16.32 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 19,846 लोगों की मौत हो गई। 41,101 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

दिल्ली
यहां गुरुवार को 15,097 लोग संक्रमित पाए गए। 6900 लोग ठीक हुए और 6 मौतें दर्ज की गई। अब तक राज्य में 14.89 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.32 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,127 लोगों की मौत हो गई। 31,498 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

तमिलनाडु
यहां गुरुवार को 6983 लोग संक्रमित पाए गए। 721 लोग ठीक हुए और 11 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 27.67 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 27.07 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 36,825 लोगों की मौत हो गई। 22,828 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

कर्नाटक
यहां गुरुवार को 5031 लोग संक्रमित पाए गए। 271 लोग ठीक हुए और 1 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 30.22 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 29.62 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 38,358 लोगों की मौत हो गई। 22,173 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

राजस्थान
यहां गुरुवार को 2656 लोग संक्रमित पाए गए। 404 लोग ठीक हुए। आज यहां एक भी मौत नहीं हुई। अब तक राज्य में 9.63 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.46 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,967 लोगों की मौत हो गई। 7268 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

 मध्य प्रदेश
यहां गुरुवार को 1320 लोग संक्रमित पाए गए। 102 लोग ठीक हुए। अब तक राज्य में 7.96 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.83 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,535 लोगों की मौत हो गई। 2475 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में अब हर 1 मिनट में एक व्यक्ति संक्रमित हो रहा है। यानी घंटे भर में 60 लोग। पिछले 24 घंटे में राज्य में 1320 केस आए हैं। एक दिन पहले डेढ़ मिनट में एक मरीज मिल रहे थे। इंदौर में बाद अब भोपाल में भी काेरोना का विस्फोट हो रहा है। यहां पिछले 24 घंटे में 246 लोग पॉजिटिव मिले हैं और एक संक्रमित की मौत हुई है।

उत्तर प्रदेश
यहां गुरुवार को 3114 लोग संक्रमित पाए गए। 47 लोग ठीक हुए और एक मौत दर्ज की गई। अब तक राज्य में 17.19 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 16.88 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,917 लोगों की मौत हो गई। 8224 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

पंजाब
यहां गुरुवार को 2379 लोग संक्रमित पाए गए। 121 लोग ठीक हुए और 5 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 6.11 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.87 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,662 लोगों की मौत हो गई। 6687 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

हरियाणा
यहां गुरुवार को 2678 लोग संक्रमित पाए गए। 801 लोग ठीक हुए और 1 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.81 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.63 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,067 लोगों की मौत हो गई। 7912 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

गुजरात
यहां गुरुवार को 4213 लोग संक्रमित पाए गए। 860 लोग ठीक हुए और 1 मरीज की मौत हो गई। अब तक राज्य में 8.44 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.20 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,127 लोगों की मौत हो गई। 14346 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़
यहां गुरुवार को 2400 लोग संक्रमित पाए गए। 56 लोग ठीक हुए और 1 मरीज की मौत हो गई। अब तक राज्य में 10.14 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.94 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,606 लोगों की मौत हो गई। 6905 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *