कोरोना देश में

कोरोना देश में

देश में कोरोना की तीसरी लहर हर दिन तेज होती जा रही है। बीते 24 घंटे में 1 लाख 41 हजार 983 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। 40,816 मरीज ठीक हुए और 285 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 4 लाख 66 हजार 311 हो गई है। एक दिन में ही एक्टिव केस में एक लाख की बढ़ोतरी हुई है।

तीसरी लहर में यह लगातार दूसरा दिन है जब नए संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख के पार गया है। इससे पहले गुरुवार को 1 लाख 17 हजार 94 केस आए थे। यानी, एक दिन में करीब 25 हजार की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

राज्यों की बात करें तो बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 40,925 केस आए हैं। इसके बाद बंगाल में 18,213 संक्रमितों की पहचान हुई है। 17,335 केस के साथ दिल्ली तीसरे नंबर पर है।

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में राजधानी में कोरोना के 17,335 केस मिले हैं और 9 लोगों की मौत हुई है। वहीं, पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 17.73% हो गई है। ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच शुक्रवार रात 10 बजे से वीकेंड कर्फ्यू लगा दिया गया है। कर्फ्यू सोमवार सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान लोगों को बेवजह घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी।

किसी को ट्रेन, बस या फ्लाइट की पकड़नी है तो पास में वैध टिकट के साथ रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड या फिर एयरपोर्ट जाने की इजाजत होगी। इसके साथ ही किसी अन्य जरूरी काम से घर से बाहर निकलते से पहले अपने साथ वैलिड ID कार्ड के साथ प्रशासनिक अधिकारी को वैलिड रीजन बताना भी जरूरी होगा।

विदेशी राजनयिकों के कार्यालयों में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों, सभी डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल स्टाफ, मेडिकल सेवाओं से जुड़े स्टाफ, जैसे- डायग्नोस्टिक सेंटर, क्लिनिक, फार्मेसियों, फार्मास्युटिकल कंपनियां, मेडिकल ऑक्सीजन आपूर्तिकर्ता और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों को वैलिड ID और मीडियाकर्मियों को वैलिड प्रेस ID कार्ड के साथ आने-जाने की इजाजत मिलेगी। कर्फ्यू के दौरान गर्भवती महिला और मरीजों को डॉक्टर की पर्ची दिखाने पर यात्रा की अनुमित होगी।

मुंबई

शहरों की बात करें तो मुंबई में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यहां लगातार दूसरे दिन 20 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार को यहां 20,971 मामले दर्ज किए गए। आज 6 लोगों की मौत हुई है, जबकि 8,490 लोग ठीक हुए हैं। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 91,731 हो गई है। इससे पहले मुंबई में गुरुवार को 20,181 केस दर्ज किए गए थे।

महाराष्ट्र
यहां शुक्रवार को 40,925 लोग संक्रमित पाए गए। 14,256 लोग ठीक हुए और 20 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 68.34 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 65.47 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1,41,614 लोगों की मौत हो गई। 1,41,492 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

पश्चिम बंगाल
यहां शुक्रवार को 18,213 लोग संक्रमित पाए गए। 7912 लोग ठीक हुए और 18 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.11 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 16.40 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 19,864 की मौत हो गई। 51,384 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

दिल्ली
यहां शुक्रवार को 17,335 लोग संक्रमित पाए गए। 8951 लोग ठीक हुए और 9 मौतें दर्ज की गईं। अब तक राज्य में 15.06 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.41 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25136 लोगों की मौत हो गई। 39,873 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

तमिलनाडु
यहां शुक्रवार को 8981 लोग संक्रमित पाए गए। 984 लोग ठीक हुए और 8 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 27.76 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 27.08 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 36,833 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 30,817 हैं।

कर्नाटक
यहां शुक्रवार को 8449 लोग संक्रमित पाए गए। 505 लोग ठीक हुए और 4 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 30.31 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 29.62 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 38,362 लोगों की मौत हो गई। 30,113 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

राजस्थान
यहां शुक्रवार को 3300 लोग संक्रमित पाए गए। 279 लोग ठीक हुए, जबकि 2 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.66 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.47 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,969 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 10,287 हैं।

मध्य प्रदेश
यहां शुक्रवार को 1320 लोग संक्रमित पाए गए। 161 लोग ठीक हुए, जबकि 1 मौत दर्ज की गई। अब तक राज्य में 7.97 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.83 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,536 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 3632 हैं।

भोपाल में 347 नए संक्रमित मिले हैं। यहां एक्टिव केस बढ़कर 962 हो गए हैं। वहीं, ग्वालियर में 111 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यहां एक्टिव केस 435 हो गए हैं। जबलपुर में 96 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। छिंदवाड़ा में 15 और रीवा में 8 नए केस मिले हैं।

उत्तर प्रदेश
यहां शुक्रवार को 4223 लोग संक्रमित पाए गए। 119 ठीक हुए और एक मौत दर्ज की गई। अब तक राज्य में 17.23 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 16.88 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,918 लोगों की मौत हो गई। 12327 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

हरियाणा
यहां शुक्रवार को 3748 लोग संक्रमित पाए गए। 882 लोग ठीक हुए और 3 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.85 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.64 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,070 लोगों की मौत हो गई। 10,775 का अभी इलाज चल रहा है।

गुजरात
यहां शुक्रवार को 5396 लोग संक्रमित पाए गए। 1158 ठीक हुए और 1 मरीज की मौत हो गई। अब तक राज्य में 8.50 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.21 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,128 लोगों की मौत हो गई। 18,583 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़
यहां शुक्रवार को 2828 लोग संक्रमित पाए गए। 46 लोग ठीक हुए और 3 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 10.17 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.94 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,609 लोगों की मौत हो गई। 9684 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

 बिहार
यहां शुक्रवार को 3048 लोग संक्रमित पाए गए। 342 लोग ठीक हुए और 2 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.35 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.15 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,098 लोगों की मौत हो गई। 8489 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

बिहार के पटना डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में 8 जज पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, बीते 24 घंटे में पटना AIIMS में 6 साल की मासूम के साथ 33 नए मरीज भर्ती हुए हैं

झारखंड
यहां शुक्रवार को 3825 लोग संक्रमित पाए गए। 866 ठीक हुए और 8 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 3.69 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.46 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5161 लोगों की मौत हो गई। 17,206 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *