देश में 24 घंटे में 1.68 लाख नए कोरोना संक्रमित पाए गए। 69,798 लोग ठीक हुए, जबकि 277 लोगों की मौत हुई है। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 97,475 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस वक्त 8 लाख कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है। सिर्फ 11 दिन पहले यह आंकड़ा एक लाख था।
हालांकि दिल्ली में मंगलवार को 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के कारण 23 लोगों की मौत हो गई है, जो तीसरी लहर के दौरान किसी एक राज्य में एक दिन में सबसे ज्यादा मौत हैं। उत्तर प्रदेश में भी पिछले सात दिन के दौरान प्रदेश में डेली केस की संख्या करीब 6 गुना बढ़ गई है। अच्छी खबर मुंबई से मिल रही है, जहां लगातार चौथे दिन नए केस की संख्या में कमी आई है।
मुंबई में नए केस घटने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को महानगर में 11,467 नए मामले और 2 मौत दर्ज की गई है, जो सोमवार को मिले 13,648 केस से कम है। रविवार को महानगर में 19,474 केस मिले थे। वहीं शनिवार को 20,318 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए थे। हालांकि मुंबई में कुल एक्टिव केस 1 लाख का आंकड़ा छूकर 1,00,523 हो गए हैं।
उधर, महाराष्ट्र में मंगलवार को फिर केस बढ़े हैं। सोमवार को राज्य में 33,470 केस मिले थे, लेकिन मंगलवार को ये फिर बढ़कर 34,424 हो गए। पिछले 24 घंटे के दौरान 22 मौत भी दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल एक्टिव केस बढ़कर 2,21,477 हो गए हैं।
दिल्ली में सोमवार को भी 17 लोगों की मौत हुई थी। राजधानी में अब पिछले 7 दिन के दौरान 87 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें 57 की मौत पिछले 3 दिन में ही हुई है। दिल्ली से पहले महाराष्ट्र में 4 जनवरी को तीसरी लहर में एक दिन की सबसे ज्यादा 20 मौत सामने आई थीं।
पिछले 24 घंटे के दौरान नेशनल कैपिटल में 21,259 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। सोमवार को यहां 19,166 नए केस मिले थे। अब राजधानी में सक्रिय मामलों की संख्या 74,881 है। पॉजिटिविटी रेट भी 25% से बढ़कर 25.65% हो गया है।
चुनावी समर में शामिल देश के पांच राज्यों में से एक उत्तर प्रदेश में कोरोना विस्फोटक रुख ले रहा है। राज्य में 5 जनवरी को 1985 नए संक्रमित मिले थे, जबकि मंगलवार को देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले इस राज्य में 11,089 मामले सामने आए। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 543 लोग डिस्चार्ज भी हुए और 5 लोगों की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या अब 44,466 है।
कर्नाटक कांग्रेस के 40 नेताओं के खिलाफ कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के मामले में FIR दर्ज की गई है। इनमें कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार, पूर्व मंत्री कृष्ण गौड़ा, नारायणस्वामी जैसे नेता भी शामिल हैं। कांग्रेस नेताओं ने बड़ी संख्या में डीके शिवकुमार के गृह नगर डोड्डालाहल्ली से कनकपुरा तक पद 15 किलोमीटर तक पद यात्रा निकाली थी। FIR के मुताबिक, नेताओं ने बड़ी संख्या में रैली की और इस दौरान मास्क नहीं पहना। साथ ही इस यात्रा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया गया।देश में कोरोना के मरीज बढ़ने की रफ्तार थमती नहीं दिख रही है। सोमवार को संक्रमण के 1 लाख 65 हजार 873 नए मामले मिले हैं। कई राज्यों में एक से दो दिन में मरीज दोगुने होने लगे हैं, लेकिन मरीज मिलने के अनुपात में टेस्टिंग अब भी कम हो रही है। पिछले दो हफ्ते का ट्रेंड देखें तो इस दौरान देश में मरीज तो 28 गुना बढ़ गए, लेकिन टेस्टिंग दोगुना भी नहीं बढ़ पाई।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के दौरान नए मामलों में करीब 11 हजार की कमी आई है। राज्य में सोमवार को 33,470 नए केस सामने आए, जबकि रविवार को 44,388 केस मिले थे। सबसे अच्छी खबर महाराष्ट्र में महामारी से उबरने वालों की संख्या दोगुनी हो रही है। रविवार को 15,351 लोगों के मुकाबले सोमवार को 29,671 डिस्चार्ज हुए हैं। इस दौरान 8 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब कुल एक्टिव केस 2,06,046 हो गए हैं। अब तक राज्य में 69.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
इनमें 66.02 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 41 हजार 647 लोगों की मौत हो गई। राज्य में पॉजिटिविटी रेट भी 22% से घटकर 19.26% हो गया है। मुंबई में कोरोना वायरस की तीसरी लहर को देखते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट की मुख्य बेंच ने मंगलवार से दिन में केवल 3 घंटे काम करने का निर्णय लिया है। यह आदेश 28 जनवरी तक लागू रहेगा और इस दौरान केवल बेहद जरूरी केस ही सुने जाएंगे।
पश्चिम बंगाल में सोमवार को 19,286 नए केस मिले हैं, जो रविवार को मिले 24,287 मामलों से बेहद कम हैं। बंगाल में इस दौरान 8187 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 16 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, राज्य का पॉजिटिविटी रेट अब भी बढ़ रहा है, जो 34% से बढ़कर 37% पर पहुंच गया है। राज्य में अब तक कुल 17,74,332 केस मिले हैं, जबकि 16.65 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं। राज्य में कुल 19,917 लोगों की मौत हो चुकी है।
पश्चिम बंगाल के गंगा सागर द्वीप में हर साल मकर संक्रांति पर लगने वाले मेले को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट ने मंगलवार को फैसला दिया है। कोर्ट ने कहा कि गंगासागर मेले में सिर्फ वही लोग जा सकते हैं, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली है।
मेले में एंट्री के लिए लोगों को वैक्सीन का सर्टिफिकेट दिखाना होगा। इसके अलावा निगेटिव RT- PCR वालों को भी मेले में जाने की अनुमति दी जाएगी। इस साल मेले में 5 लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों के पहुंचने की संभावना है।
दिल्ली में सोमवार को दिल्ली में नए मामलों का आंकड़ा घटकर 20 हजार के नीचे आ गया। पिछले 24 घंटे के दौरान 19,166 नए मामले मिले हैं, जो रविवार को मिले 22,751 नए केस के मुकाबले 16% कम है। आज 17 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 14,076 लोग रिकवर हुए हैं, जिससे कुल एक्टिव केस भी 65,806 से घटकर 60,733 रह गए हैं।
हालांकि नेशनल कैपिटल में पॉजिटिविटी रेट 24% से बढ़कर 25% पर पहुंच गया है, जिसे चिंता की बात माना जा रहा है। अब तक राज्य में कुल 15,68,896 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.77 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,177 लोगों की मौत हो गई।
यहां सोमवार को 24 घंटे के दौरान 13,990 नए मामले सामने आए, जबकि 2547 मरीज ठीक हुए और 11 लोगों की मौत हुई। अब तक राज्य में 28.14 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 27.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 36,866 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 62,767 हैं। तमिलनाडु में पॉजिटिविटी रेट 10% है।
यहां सोमवार को 11,698 लोग संक्रमित पाए गए, 1148 लोग ठीक हुए और 4 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 30.63 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 29.65 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 38,374 लोगों की मौत हो गई। 60,148 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। कर्नाटक में पॉजिटिविटी रेट 8% है।
यहां सोमवार को 6,095 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 472 लोग ठीक हुए और 2 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.82 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.48 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,974 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 25,088 हैं।
यहां सोमवार को 2,317 लोग संक्रमित पाए गए और 559 लोग ठीक हुए हैं। यहां एक 22 साल की युवती की मौत हो गई। अब तक राज्य में 8.03 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.84 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,538 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 8,599 हैं।
15 दिसंबर 2021 के बाद से अब तक 10 मौतें रिपोर्ट हो चुकी हैं। 24 घंटे में प्रदेश के चारों बड़े शहरों में कोरोना विस्फोट हुआ है। इंदौर में सबसे ज्यादा 948 नए मरीज मिले हैं। भोपाल में 562 केस मिले। इनमें 39 बच्चे शामिल हैं।
यहां सोमवार को 8,311 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 335 लोग ठीक हुए और 4 मौत दर्ज की गई। अब तक राज्य में 17.45 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 16.88 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,932 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 33,946 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
यहां सोमवार को 4,120 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 358 लोग ठीक हुए और 4 मरीज की मौत हो गई। अब तक राज्य में 10.27 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.94 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,619 लोगों की मौत हो गई। कुल 19,222 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।