कोरोना देश में:

कोरोना देश में:

देश में लगातार तीसरे दिन नए कोरोना केस घटे हैं। शनिवार को 3 लाख 33 हजार 533 नए कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान 2.59 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 525 लोगों की मौत हुई है। पिछले दिन के मुकाबले नए संक्रमितों में करीब 4 हजार की कमी आई है। शुक्रवार को 3.37 लाख संक्रमित मिले थे और 488 लोगों की मौत हुई थी। इससे एक दिन पहले गुरुवार को 3.47 लाख लोग संक्रमित मिले थे और 703 लोगों की मौत हुई थी।

फिलहाल देश में 21.87 लाख एक्टिव केस हैं। शुक्रवार को एक्टिव केस की संख्या 21.13 लाख थी। तीसरी लहर में कुल एक्टिव केस का आंकड़ा पहली बार 21 लाख के पार पहुंचा है। कुल एक्टिव केस ने 31 दिसंबर को 1 लाख का आंकड़ा छुआ था। इस लिहाज से महज 22 दिन में कुल एक्टिव केस 21 गुना हो गए हैं। देश में डेली पॉजिटिविटी रेट 17.78% है। वहीं, वीकली पॉजिटिविटी रेट 16.87% है।

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 45 मौतें दर्ज की गई हैं। यह आंकड़ा एक दिन में तीसरी लहर में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 5 जून को एक दिन में 60 लोगों की जान गई थी। यहां 11,486 नए केस मिले हैं, जो कि एक दिन पहले मिले केस के मुकाबले 7% ज्यादा है।

देश में कोरोना पर एक नजर
कुल एक्टिव :
 2187205
कुल रिकवरी: 36560650
कुल मौतें: 489409

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 46,393 केस सामने आए हैं, जो शुक्रवार के मुकाबले 1877 कम हैं। शनिवार को 30,795 मरीज ठीक हुए और 48 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब कुल एक्टिव केस 2,79,930 हो गए हैं। यहां कुल 74.66 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 70.40 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1,42,071 लोगों की मौत हो गई। पॉजिटिविटी रेट 20.77% है, इससे 1 दिन पहले शुक्रवार को पॉजिटिविटी रेट 23.44% था। वहीं मुंबई में पिछले 24 घंटों में 3,568 नए केस सामने आए, 231 रिकवरी और 10 मौतें दर्ज की गई। एक्टिव केस 17,497 हैं।

केरल:राज्य में शनिवार को 45,136 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 21,324 मरीज ठीक हुए हैं और 70 लोगों की मौत हुई है। शुक्रवार को 41,668 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 17,053 मरीज ठीक हुए हैं और 33 लोगो की मौत हुई थी। अब तक कुल 55.97 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 52.97 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 51,739 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस की संख्या 2,47,227 है। पॉजिटिविटी रेट 44.81% है, इससे 1 दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 43.76% था।

कर्नाटक:यहां शनिवार को 42,470 नए संक्रमित पाए गए, जबकि 35,140 लोग ठीक हुए और 26 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले शुक्रवार को 48,089 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 18,115 लोग ठीक हुए और 22 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल 34.67 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 30.98 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 38,563 लोगों की मौत हो गई। एक्टिव केस की संख्या 330447 और पॉजिटिविटी रेट 19.33 है। शुक्रवार को पॉजिटिविटी रेट 19.23% था।

तमिलनाडु:24 घंटे के दौरान यहां 30744 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 23372 लोग बीमारी से ठीक हो हुए हैं और 33 लोगों की जान गई है। इससे पहले शुक्रवार को यहां 29870 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं, 21,684 लोग बीमारी से ठीक हो हुए थे और 33 लोगों की जान गई थी। अब तक राज्य में कुल 31.03 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 28.71 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 37,178 मरीजों की मौत हो गई। यहां कुल एक्टिव केस 1,87,358 है और पॉजिटिविटी रेट 19.75% है।

 गुजरात:राज्य में शनिवार को 23,150 नए मामले सामने आए, जबकि 10103 मरीज ठीक हुए और 15 लोगों की मौत हुई। यहां शुक्रवार को 21,225 नए मामले सामने आए थे, जबकि 9,254 मरीज ठीक हुए थे और 16 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 10.45 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.05 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। यहां कुल एक्टिव केस 129875 हैं।

राजस्थान:यहां शनिवार को 14829 नए केस सामने आए, जबकि 10366 लोग ठीक हुए और 17 लोगों की मौत हुई। शुक्रवार को 16,878 संक्रमित मिले थे, जबकि 10,175 लोग ठीक हुए थे और 15 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 11.15 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10.17 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,076 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 89,233 हैं। पॉजिटिविटी रेट 22.07 है। इससे एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 22.27% था।

दिल्ली में शनिवार को डेली केस में बढ़ोतरी देखी गई। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 11486 नए केस दर्ज किए गए और 45 लोगों की मौत हुई। मौत का यह आंकड़ा एक दिन में तीसरी लहर में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 5 जून को एक दिन में 60 लोगों की जान गई थी। इससे पहले शुक्रवार को 10,756 नए संक्रमित मिले थे और 38 मौतें दर्ज की गईं थी। पॉजिटिविटी रेट 17.8% रही। राजधानी में एक्टिव केस घटकर 58593 हैं। इससे पहले शुक्रवार को 61,954 एक्टिव केस थे।

उत्तर प्रदेश:यहां बीते 24 घंटे में 16,549 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 15757 लोग ठीक हुए और 16 मौत दर्ज की गईं। यहां शुक्रवार को 16,142 लोग संक्रमित पाए गए थे। राज्य में शुक्रवार को 18,429 लोग संक्रमित पाए गए थे और 12 मौत दर्ज की गई थीं। अब तक राज्य में 19.33 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 18.13 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 23,038 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 96642 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

मध्य प्रदेश:यहां 24 घंटे में 11274 नए केस सामने आए और 4966 लोग ठीक हुए। इस दौरान 5 मरीजों की मौत हुई है। इससे एक दिन पहले शुक्रवार 9,603 नए केस सामने आए थे और 4,255 लोग ठीक हुए थे। इस दौरान 4 मरीजों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 8.82 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.10 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,562 लोगों की मौत हो गई। 61388 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 12.04% से बढ़कर 13.47% हो गया है।

पश्चिम बंगाल में शनिवार को 9191 नए केस मिले हैं। इस दौरान 20313 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 37 लोगों की मौत हुई है। यहां शुक्रवार को 9,154 नए केस मिले थे। इस दौरान 19,112 मरीज ठीक हुए थे, जबकि 35 लोगों की मौत हुई थी। राज्य में अब तक कुल 19.58 लाख केस मिले हैं, जबकि 18.14 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं। कुल 20,302 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 123657 हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 12.58% से घटकर 11.13% हो गया है।

पंजाब में बीते दिन 7,625 संक्रमित मिले हैं और 35 ने दम तोड़ दिया। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को यहां 7,696 संक्रमित मिले थे और 31 की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 7.07 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.42 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16948 लोगों की मौत हो गई। एक्टिव केस 48564 है। पंजाब में पॉजिटिविटी रेट 16.65% है।

छत्तीसगढ़:बीते दिन यहां 5661 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 5225 मरीज ठीक हुए और 11 मरीजों की मौत हो गई। यहां शुक्रवार को 5,029 लोग संक्रमित पाए गए थे। 6,001 मरीज ठीक हुए थे और 8 मरीजों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 10.91 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10.46 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13716 लोगों की मौत हो गई। कुल 31181 का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 10.67% से बढ़कर 11.76% हो गया है।

बिहार:यहां शनिवार को 3003 लोग संक्रमित पाए गए। 6190 लोग ठीक हुए और 10 की मौत हो गई। वहीं शुक्रवार को 3009 लोग संक्रमित पाए गए थे। 6,986 लोग ठीक हुए और 11 की मौत हो गई थी। अब तक राज्य में 8.08 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.76 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,183 लोगों की मौत हो गई। कुल 19578 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *