देश में लगातार चौथे दिन नए कोरोना केस घटे हैं। सोमवार को 2,55,874 नए कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान 2.67 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 614 लोगों की मौत हुई है। पिछले दिन के मुकाबले नए संक्रमितों में करीब 50 हजार (16.39%) की कमी आई है। देश में फिलहाल कुल एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 22.36 लाख है। रविवार को पॉजिटिविटी रेट 20.7% था, जो सोमवार को घटकर 15.5% हो गया।
रविवार को देश में 3,06,064 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। इस दौरान 2.43 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 439 लोगों की मौत हुई थी। वहीं शनिवार को 3,33,533 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को 3.37 लाख संक्रमित मिले थे और गुरुवार को 3.47 लाख लोग संक्रमित मिले थे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि हम जल्द ही कोरोना प्रतिबंधों को हटाएंगे। दिल्ली में 100% लोगों को पहला डोज दिया जा चुका है और 82% लोगों को दूसरी डोज दिया गया है। मुझे लगता है ये पूरे देश और दुनिया में एक रिकॉर्ड है। बूस्टर डोज भी बहुत तेजी से लगाए जा रहे हैं। राजधानी में आज पॉजिटिविटी रेट 10% दर्ज किया जा सकता है।
इस बीच, सरकार ने कहा है कि कोविड के रोजाना के केस में 15 फरवरी के बाद गिरावट आने लगेगी। न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक कुछ राज्यों और मेट्रो सिटी में 15 फरवरी के बाद केस कम होंगे और संक्रमण में स्थिरता आने लगेगी। वैक्सीनेशन के चलते तीसरी लहर का असर काफी कम हो गया है।
देश में कोरोना पर एक नजर
एक्टिव केस: 22,36,842
कुल रिकवरी: 3,70,71,898
कुल मौतें: 4,90,462
कर्नाटक में सोमवार को कोरोना के 46,426 नए मामले मिले हैं। 41,703 मरीजों ने कोरोना को मात दी है, जबकि 32 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। फिलहाल यहां इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 3.62 लाख है, पॉजिटिविटी रेट 22.78% से बढ़कर 32.95% हो गया है। इससे पहले रविवार को कोरोना के 50,210 नए केस आए थे। 22,842 मरीजों ने कोरोना को मात दी थी, जबकि 19 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में कुल 35.64 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
तमिलनाडु:राज्य में 24 घंटे के दौरान 30,215 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 24,639 लोग बीमारी से ठीक हो हुए हैं और 46 लोगों की जान गई है। इससे पहले रविवार को यहां 30,580 नए मामले सामने आए थे। 24,283 लोग बीमारी से ठीक हो हुए थे और 40 लोगों की जान गई थी। अब तक राज्य में कुल 31.33 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 28.95 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 37,218 लोगों की मौत हुई है। यहां कुल एक्टिव केस 2,00,954 है और पॉजिटिविटी रेट 19.39% है।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 28,286 नए केस मिले। 36 लोगों की मौत हुई और 21,941 मरीज ठीक हुए। रविवार के मुकाबले नए केस 12,519 कम है। रविवार को राज्य में 40,805 नए केस मिले थे। 44 लोगों की मौत हुई थी और 27,377 मरीज ठीक हुए थे। राज्य में अब कुल एक्टिव केस 2.99 लाख हो गए हैं। अब तक कुल 75.35 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 70.89 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1,42,151 लोगों की मौत हो गई। पॉजिटिविटी रेट 19.93% है।
केरल:राज्य में सोमवार को 26,514 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 30,710 मरीज ठीक हुए हैं और 13 लोगों की मौत हुई। इससे पहले रविवार को 45,449 नए संक्रमित मिले थे, जबकि 27,961 मरीज ठीक हुए थे और 38 लोगों की मौत हुई थी। राज्य में अब तक कुल 56.69 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 53.56 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 51,987 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस की संख्या 26,0271 है। पॉजिटिविटी रेट 44.89% से बढ़कर 47.72% हो गया है।
गुजरात:यहां सोमवार को 13,805 नए केस सामने आए, जबकि 13,469 मरीज ठीक हुए और 25 लोगों की मौत हुई। राज्य में रविवार को 16,617 नए मामले सामने आए थे, जबकि 11,636 मरीज ठीक हुए और 19 लोगों की मौत हुई थी। यानी नए केस में करीब 3,148 की कमी आई है। अब तक राज्य में 10.76 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.30 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। यहां कुल एक्टिव केस 1,35,148 हैं। पाजिटिविटी रेट 13.41% दर्ज किया गया है।
उत्तर प्रदेश:यहां बीते 24 घंटे में 11,020 लोग संक्रमित पाए गए। 10,836 लोग ठीक हुए और 17 मौतें दर्ज की गईं। इससे पहले रविवार को 13,654 लोग संक्रमित पाए गए थे। 16,521 लोग ठीक हुए और 18 मौतें दर्ज की गईं थी। अब तक राज्य में 19.57 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 18.40 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 23,073 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 93,924 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
राजस्थान:यहां सोमवार को 9,480 नए केस सामने आए, जबकि 9,397 लोग ठीक हुए और 23 लोगों की मौत हुई। इससे पहले रविवार को राज्य में 14,112 नए केस सामने आए थे, जबकि 9,884 लोग ठीक हुए और 19 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 11.39 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10.36 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,118 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 93,502 हैं। पॉजिटिविटी रेट 42.37% है। इससे एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 23.24 था।
दिल्ली:दिल्ली में सोमवार को 5,760 नए केस दर्ज किए गए और 30 लोगों की मौत हुई। 14,836 लोग ठीक भी हुए हैं। इससे एक दिन पहले रविवार को 9,197 नए केस दर्ज किए गए थे और 34 लोगों की मौत हुई थी। 13,510 लोग ठीक भी हुए थी। अब तक राज्य में 17.97 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 17.26 लाख ठीक हो चुके हैं जबकि 25,650 की मौत हो गई। यहां पॉजिटिविटी रेट 11.79% है जो एक दिन पहले 13.32% था।
छत्तीसगढ़:टेस्टिंग के बढ़ने के कारण बीते दिन राज्य में 4,509 नए संक्रमित पाए गए। 5,406 मरीज ठीक हुए और 19 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में रविवार को 3,841 लोग संक्रमित पाए गए थे। 3,021 मरीज ठीक हुए और 11 मरीजों की मौत हो गई थी। अब तक राज्य में 11 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10.55 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,746 लोगों की मौत हो गई। कुल 31,074 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 14.03% से घटकर 9.88% हो गया है।