एक दिन में दोगुनी हुई संक्रमण की रफ्तार:

एक दिन में दोगुनी हुई संक्रमण की रफ्तार:

बिलासपुर में कुछ दिनों की राहत के बाद कोरोना का संक्रमण फिर से बढ़ने लगा है। मंगलवार को 24 घंटे में 306 नए मरीज मिले हैं। वहीं 5 की मौत भी हुई है। संक्रमण अब शहरी इलाकों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी बढ़ने लगा है। तखतपुर में कम्यूनिटी स्प्रेड का असर आसपास के गांव में भी पहुंच गया। यही स्थिति NTPC से लगे गांवों की भी है। शहर में रेलवे कॉलोनी, देवरीखुर्द, राजकिशोर नगर और सरकंडा संवेदनशील हो गया है।

18 और 19 जनवरी को 300 से कम संक्रमित मिले थे। 20 जनवरी को संक्रमितों की संख्या 239 हो गई थी। इसके बाद 21 और 22 जनवरी को फिर से आंकड़ा 300 के पार हो गया। 23 जनवरी राहत मिली और 243 पॉजिटिव मिले। इसी तरह 24 जनवरी को यह आंकड़ा 161 हो गया। लेकिन, मंगलवार को अचानक नए मरीजों की संख्या बढ़ गई और फिर से 300 के पार निकल गया। वहीं जिन 5 मरीजों की मौत हुई है, उनमें 3 को वैक्सीन नहीं लगी थी। जनवरी में ही बिलासपुर के 25 सहित 38 लोगों की मौत हो चुकी है।शहर के साथ ही अब ग्रामीण इलाकों में कोरोना संक्रमण फैलने लगा है। मंगलवार को बिल्हा, कोटा, मस्तूरी के शहरी क्षेत्र के साथ ही आसपास के गांव में 35 नए मरीजों की पहचान की गई। तखतपुर में भी रोज 10 से 12 नए मरीजों की पहचान हो रही है। मंगलवार को यहां 16 नए कोरोना मरीज मिले। रेलवे कॉलोनी में 14 नए संक्रमित मिले हैं। रेलवे कॉलोनी में लगातार संक्रमण बढ़ रहा है। फिर भी रेलवे व स्वास्थ्य विभाग यहां ध्यान नहीं दे रहा है। इसी तरह सीपत स्थित NTPC कॉलोनी में एक ही दिन में 6 से अधिक मरीजों की पहचान की गई है।

मंगलवार को CIMS के स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ, गर्ल्स और ब्वायज हॉस्टल में कोरोना के नए मरीज मिले। इसी तरह श्रीराम केयर अस्पताल, मेंटल अस्पताल, CMHO ऑफिस, गवर्नमेंट नर्सिंग कॉलेज और मेंटल हास्पिटल में नए मरीजों की पहचान की गई। नए मरीजों के संपर्क में आने वालों की पहचान कर उनकी जांच कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *