मार्केट में गिरावट जारी:सेंसेक्स 581 पॉइंट्स गिर कर 57276 पर बंद

मार्केट में गिरावट जारी:सेंसेक्स 581 पॉइंट्स गिर कर 57276 पर बंद

शेयर बाजार में आज फिर भारी गिरावट है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 581 पॉइंट्स (1%)​​​​टूटकर 57,276 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 167 अंक (0.97%) गिरकर 17,110 पर बंद हुआ। पर है। सभी IT कंपनियों के शेयर्स में आज गिरावट रही।आज मार्केट कैप 260.32 लाख करोड़ रुपए रहा, जो कि मंगलवार को 262.77 लाख करोड़ रुपए था। सेंसेक्स 541 अंक नीचे 57,317 पर खुला था। यही इसका ऊपरी स्तर था, जबकि नीचे में इसने 56,439 का स्तर बनाया। इसके 30 शेयर्स में से 9 बढ़त में रहे जबकि 21 गिरावट में रहे। बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में एक्सिस बैंक, मारुति, कोटक बैंक, सन फार्मा, इंडसइंड बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट रहे।

आज बाजार के लिए दो पॉजिटिव संकेत थे। फिर भी गिरावट के दायरे में है। दरअसल यूक्रेन और रूस के बीच समझौते की उम्मीद और दूसरा अमेरिका के सेंट्रल बैंक ने फिलहाल ब्याज दरों को बढ़ाने का फैसला फरवरी तक टाल दिया है। अब मार्च में होने वाली बैठक में इसे बढ़ाया जा सकता है। बावजूद इसके शेयर बाजार पर आज भारी दबाव है।

हालांकि इसके साथ ही अमेरिकी सेंट्रल बैंक के गवर्नर ने यह कह दिया कि इस साल में 4-5 बार ब्याज दरें बढ़ सकती हैं। यहीं से निवेशकों की चिंता शुरू हो गई है। दूसरी ओर विदेशी निवेशक पिछले 10 दिनों में 20 हजार करोड़ रुपए भारतीय बाजार से निकाल चुके हैं।गिरने वाले प्रमुख शेयर में टाइटन 3% के करीब टूटा है जबकि HDFC बैंक, टेक महिंद्रा, डॉ. रेड्‌डी, HCL टेक, विप्रो और इंफोसिस के शेयर 2-2% से ज्यादा गिरे हैं। बजाज फिनसर्व, HDFC, टाटा स्टील, TCS, नेस्ले और बजाज फाइनेंस भी 2-2% टूटे हैं।

सेंसेक्स के 389 शेयर लोअर और 313 अपर सर्किट में हैं। इसका मतलब यह है कि एक दिन में इनमें एक तय सीमा से ज्यादा की न तो गिरावट हो सकती है और न ही बढ़त हो सकती है।1,884 स्टॉक नीचे और1,480 स्टॉक ऊपर बंद हुए।उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 167 अंकों की गिरावट के साथ 17,110 पर बंद हुआ। इसके नेक्स्ट 50, बैंकिंग, फाइनेंशियल और मिड कैप इंडेक्स गिर कर बंद हुए। यह 17,062 पर खुला था और 16,866 का निचला जबकि 17,073 का ऊपरी स्तर बनाया। इसके 50 शेयर में से 15 बढ़त में और 35 गिरावट में रहे।

निफ्टी के बढ़ने वाले स्टॉक में ONGC, मारुति और एक्सिस बैंक हैं। गिरने वाले शेयर्स में टाइटन, विप्रो, डॉ. रेड्‌डी, आशयर मोटर्स और HCL टेक प्रमुख हैं। इससे पहले शेयर बाजार में 5 दिनों से चली आ रही गिरावट पर मंगलवार को ब्रेक लग गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 366 पॉइंट्स (0.64%) बढ़कर 57,858 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 128 अंक (0.75%) बढ़कर 17,277 पर बंद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *