कोरोना दुनिया में:

कोरोना दुनिया में:

दुनिया में बीते दिन 34.58 लाख नए कोरोना केस रजिस्टर्ड किए गए। 29.23 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 10,516 लोगों की मौत हुई है। नए संक्रमितों के मामले में अमेरिका 5.22 लाख केस के साथ पहले नंबर है। वहीं, 3.53 लाख नए केस के साथ फ्रांस दूसरे नंबर पर है। ब्राजील 2.57 लाख मरीजों के साथ तीसरे नंबर पर है।

संक्रमण से एक दिन में सबसे ज्यादा 2,805 मौतें अमेरिका में हुई है। भारत में 862 और ब्राजील में 779 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस में भी अमेरिका टॉप पर है। पूरी दुनिया में 7.26 करोड़ एक्टिव केस हैं। इनमें से अकेले 2.86 करोड़ अमेरिका में हैं। अब तक 37.21 करोड़ से ज्यादा लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 29.37 करोड़ ठीक हो चुके हैं। वहीं, 56.72 लाख ने जान गंवाई है।

अमेरिका अभी इकलौता देश है जहां हर रोज संक्रमण से एक हजार से ज्यादा मौतें हो रही हैं। यहां शनिवार को 1,118 (डेटा अपडेट होने के बाद यह संख्या बढ़ सकती है), शुक्रवार को 2,805 और गुरुवार को 3,124 मरीजों ने दम तोड़ दिया। हालांकि, डेटा बताता है कि यहां रोजाना मौतों की संख्या में गिरावट आ रही है।

अमेरिका में ओमिक्रॉन की वजह से होने वाली रोजाना मौतों का आंकड़ा डेल्टा लहर के मुकाबले तेजी से बढ़ रहा है। यहां रोजाना होने वाली मौतों के साप्ताहिक औसत में नवंबर से ही बढ़ोतरी देखी जा रही है। गुरुवार को यह औसत 2,267 तक पहुंच गया, जबकि डेल्टा संक्रमण के दौरान सितंबर में यह औसत 2,100 था। यानी डेल्टा से ज्यादा मौतें ओमिक्रॉन की वजह से हो रही हैं।

कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एंड्रयू नोयमर ने बताया कि ओमिक्रॉन भले ही ज्यादातर लोगों के लिए हल्की बीमारी का कारण बनता है, लेकिन इसके अधिक संक्रामक होने की वजह से अधिक लोग बीमार पड़ रहे हैं और मर रहे हैं।

दुनिया में अब तक कोरोना मामलों की स्थिति
कुल संक्रमित: 37.21 करोड़
ठीक हुए: 29.37 करोड़
एक्टिव केस: 7.26 करोड़
कुल मौतें: 56.72 लाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *