मिस USA 2019 चेस्ली क्रिस्ट की मौत:न्यूयॉर्क की 60 मंजिला बिल्डिंग से गिरीं

मिस USA 2019 चेस्ली क्रिस्ट की मौत:न्यूयॉर्क की 60 मंजिला बिल्डिंग से गिरीं

मिस USA 2019 चेस्ली क्रिस्ट का 30 साल की उम्र में निधन हो गया है। रविवार को न्यूयॉर्क सिटी की एक 60 मंजिला बिल्डिंग से गिरकर उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज कौर संधू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर चेस्ली को श्रद्धांजलि दी है।हरनाज कौर संधू ने चेस्ली क्रिस्ट के साथ एक फोटो शेयर कर लिखा, “यह खबर दिल दहला देने वाली और अविश्वसनीय है। आप हमेशा कई लोगों के लिए प्रेरणा रहेंगी। रेस्ट इन पीस चेस्ली।” इस नोट के साथ उन्होंने हार्ट ब्रोकन इमोजी भी शेयर की है।

NYPD के प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूटी क्वीन, वकील, फैशन ब्लॉगर और टीवी करेस्पॉन्डेंट चेस्ली क्रिस्ट 30 जनवरी को सुबह 7 बजे न्यूयॉर्क शहर में 60 मंजिला बिल्डिंग से गिर गईं थीं। जिसके बाद उन्हें घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। NYPD ने आगे बताया कि बिल्डिंग की 9वीं मंजिल पर रहने वालीं चेस्ली की मौत सुसाइड प्रतीत होती है। हालांकि डॉक्टरों ने अभी तक उनकी मौत की ऑफिशियल वजह कन्फर्म नहीं की है।चेस्ली क्रिस्ट ने 2019 में मिस नॉर्थ कैरोलिना USA का खिताब जीता था। इससे पहले उन्होंने मिस USA 2019 का ताज अपने नाम किया था। 2020 में उनकी फर्म ने उन्हें अपना पहला विविधता सलाहकार नियुक्त किया था। इसके अलावा 2019 में चेस्ली ने एक्स्ट्रा के लिए न्यूयॉर्क करेस्पॉन्डेंट के रूप में काम करना शुरू किया था।

चेस्ली का जन्म 1991 में मिशिगन के जैक्सन शहर में हुआ था। वे साउथ कैरोलिना में पली-बढ़ी थीं। उन्होंने साउथ कैरोलिना यूनिवर्सिटी में पढाई की की थी और 2017 में वेक फॉरेस्ट यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ से ग्रेजुएशन किया था। चेस्ली ने नॉर्थ कैरोलिना फर्म पोयनेर स्प्रुइल एलएलपी में एक वकील और सिविल लिटिगेटर के रूप में काम किया था। उन्होंने महिलाओं के व्यापार परिधान ब्लॉग ‘व्हाइट कॉलर ग्लैम’ की भी स्थापना की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *