कोरोना देश में

कोरोना देश में

देश में सोमवार को 1.67 लाख मामले सामने आए। इस दौरान 2.54 लाख लोग ठीक भी हुए, जबकि 1,192 लोगों की मौत हुई है। इससे एक दिन पहले रविवार को 2,09,918 लोग संक्रमित मिले थे। पिछले दिन के मुकाबले 44,158 कम संक्रमित मिले हैं, यानी नए केस में 25.65% की कमी देखी गई है।

तीसरी लहर का पीक आने के 10 दिन बाद 2 लाख से कम नए केस मिले हैं। पीक से पहले केस बढ़ने के दौरान 11 जनवरी को 1.94 लाख केस मिले थे, यानी 20 दिन बाद 2 लाख से कम नए केस मिले हैं। 20 जनवरी को सबसे ज्यादा 3.47 लाख नए केस मिले थे। 20 जनवरी के बाद से कोरोना केस में लगातार गिरावट देखी जा रही है। रविवार को 2.09 लाख और शनिवार को 2.34 लाख नए केस मिले थे।

सोमवार को पॉजिटिविटी रेट 11.69% दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को पॉजिटिविटी रेट 15.77% था। पॉजिटिविटी रेट में 4.08% की कमी आई है। देश में फिलहाल देश में कुल एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 17.43 लाख है। पिछले दिन के मुकाबले एक्टिव केस की संख्या में करीब 87,414 की कमी हुई है। कुल केस 4.14 करोड़ के पार पहुंच गए हैं।

हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश में दर्ज की गई 1,192 मौतों में 638 मौतें केरल में पिछले दिनों के दौरान हुई हैं, जिनके आंकड़े अभी जोड़े गए हैं।

देश में कोरोना पर एक नजर
कुल कोरोना केस: 
4.14 करोड़
कुल रिकवरी: 3.92 करोड़
कुल मौतें: 4.96 लाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *