कोरोना दुनिया में

कोरोना दुनिया में

दुनिया में बीते दिन 20.18 लाख नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। 22.29 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 7,617 लोगों की मौत हुई है। नए संक्रमितों के मामले में अमेरिका पहले नंबर पर है। यहां 2.74 लाख केस मिले हैं। भारत 1.67 लाख मरीजों के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं, रूस 1.24 लाख मरीजों के साथ तीसरे नंबर पर है।

संक्रमण से एक दिन में सबसे ज्यादा 1,192 मौतें भारत में हुई है। अमेरिका में 1,153 और फ्रांस में 348 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस में भी अमेरिका टॉप पर है। पूरी दुनिया में 7.31 करोड़ एक्टिव केस हैं। इनमें से अकेले 2.29 करोड़ अमेरिका में हैं। अब तक 37.77 करोड़ से ज्यादा लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 29.88 करोड़ ठीक हो चुके हैं। वहीं, 56.91 लाख ने जान गंवाई है।

फाइजर और इसकी पार्टनर कंपनी बॉयोएनटेक अगले महीने 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन ला सकती है। फाइजर ने इसके लिए फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन(FDA) से वैक्सीन को अथॉराइज करने की अनुमति मांगी है। इसमें बच्चों के लिए दो डोज की अनुमति देने की मांग की गई है। हालांकि, तीसरे डोज को लेकर रिसर्च जारी है, जिसका डेटा मार्च में सबमिट किया जाएगा।

अगर सब कुछ सही रहा तो इस वैक्सीन को फरवरी के अंत तक अमेरिका में इमरजेंसी यूज का अप्रूवल दिया जा सकता है। अमेरिका में 5 साल से कम उम्र के लगभग 1.9 करोड़ बच्चे हैं।

दुनिया में अब तक कोरोना मामलों की स्थिति
कुल संक्रमित: 
37.77 करोड़
ठीक हुए: 29.88 करोड़
एक्टिव केस: 7.31करोड़
कुल मौतें: 56.91 लाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *