शेयर बाजार:सेंसेक्स 770 पॉइंट्स गिर कर 58788 पर बंद

शेयर बाजार:सेंसेक्स 770 पॉइंट्स गिर कर 58788 पर बंद

तीन दिन की अच्छी खासी तेजी आज बाजार से गायब हो गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 770 पॉइंट्स गिर कर 58,788 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 219 अंक टूटकर 17,560 पर बंद हुआ। HDFC लिमिटेड का शेयर 3.4% और इंफोसिस का स्टॉक 2.9% टूटा।आज सेंसेक्स 30 अंक नीचे 59,528 पर खुला था। दिन में इसने 59,557 का ऊपरी और 58,653 का निचला स्तर बनाया। इसके 30 शेयर्स में से केवल 5 स्टॉक बढ़त में रहे। बाकी 25 गिरावट में रहे। बढ़ने वाले प्रमुख शेयर्स में टाइटन, एशियन पेंट्स, मारुति, ITC और SBI रहे।

गिरने वाले प्रमुख शेयर्स में कोटक महिंद्रा बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस 2-2% से ज्यादा टूटे। टेक महिंद्रा, इंफोसिस, विप्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा करीबन 2% टूटकर बंद हुए। इसके साथ इंडसइंड बैंक, रिलायंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावरग्रिड, विप्रो, डॉ. रेड्‌डी और एयरटेल के साथ नेस्ले भी गिरावट में रहा।लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 268.25 लाख करोड़ रुपए रहा जो कल 270.75 लाख करोड़ रुपए था। सेंसेक्स के 476 शेयर अपर सर्किट में और 164 लोअर सर्किट में हैं। इसका मतलब यह है कि एक दिन में इन शेयर्स में एक तय सीमा से ज्यादा की न तो गिरावट हो सकती है न तेजी आ सकती है।

उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 219 अंकों की गिरावट के साथ 17,560 पर बंद हुआ। इसके मिड कैप, नेक्स्ट 50, फाइनेंशियल और बैंकिंग इंडेक्स गिरावट में रहे। निफ्टी के 50 स्टॉक में से केवल 6 बढ़त में और 43 गिरावट रहे। इसके गिरने वाले प्रमुख स्टॉक में HDFC, ओएनजीसी, एसबीआई, ग्रासिम और इंफोसिस रहे।

निफ्टी के बढ़ने वाले शेयर्स में हीरो मोटो कॉर्प, बजाज ऑटो, डिवीज लैब, मारुति और आईटीसी रहे। इससे पहले बुधवार को हफ्ते के तीसरे दिन सेंसेक्स 695 पॉइंट्स बढ़कर 59,558 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 203 अंक बढ़त के साथ 17,780 पर बंद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *