कोरोना दुनिया में :

कोरोना दुनिया में :

दुनिया में बीते दिन 18.60 लाख नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 18.62 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 6,352 लोगों की मौत हुई है। नए संक्रमितों के मामले में रूस पहले नंबर पर है। यहां 1.80 लाख नए केस मिले हैं। फ्रांस 1.55 लाख मरीजों के साथ दूसरे नंबर पर है और जर्मनी 1.14 लाख मरीजों के साथ तीसरे नंबर पर है।

संक्रमण से एक दिन में सबसे ज्यादा 895 मौतें भारत में हुई हैं। रूस में 661 और मेक्सिको में 588 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस में भी अमेरिका टॉप पर है। पूरी दुनिया में 7.54 करोड़ एक्टिव केस हैं। इनमें से अकेले 2.90 करोड़ अमेरिका में हैं। अब तक पूरी दुनिया में 39.59 करोड़ से ज्यादा लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 31.48 करोड़ ठीक हो चुके हैं। वहीं, 57.58 लाख ने जान गंवाई है।

दुनिया में अब तक कोरोना मामलों की स्थिति
कुल संक्रमित:
 39.59 करोड़
ठीक हुए: 31.48 करोड़
एक्टिव केस: 7.53 करोड़
कुल मौतें: 57.58 लाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *