अडाणी ग्रुप की सातवीं कंपनी लिस्ट हुई:

अडाणी ग्रुप की सातवीं कंपनी लिस्ट हुई:

गौतम अडाणी की सातवीं कंपनी आज शेयर बाजार में लिस्ट हो गई है। अडाणी विल्मर का शेयर आज इश्यू प्राइस की तुलना में मामूली डिस्काउंट 221 रुपए पर लिस्ट हुआ। इसका IPO में भाव 230 रुपए तय किया गया था। लिस्टिंग के बाद इसमें 4% के करीब गिरावट रही।इसी के साथ अडाणी ग्रुप की कुल कंपनियों का मार्केट कैप अब 11.46 लाख करोड़ रुपए हो गया है। इसके बाद गौतम अडाणी अब मुकेश अंबानी से 21,000 करोड़ रुपए आगे हो गए हैं। अंबानी की संपत्ति 6.66 लाख करोड़ रुपए जबकि अडाणी की संपत्ति 6.87 लाख करोड़ रुपए है।

अडाणी विल्मर विदेशी कंपनी विल्मर और अडाणी ग्रुप की जॉइंट वेंचर में है। दोनों की 50-50% हिस्सेदारी थी। हालांकि इश्यू के बाद यह हिस्सेदारी घटकर 87.92% हो गई। इसका मतलब अडाणी की इसमें हिस्सेदारी करीबन 44% होगी। इससे गौतम अडाणी की संपत्ति में लगभग 13 हजार करोड़ रुपए की बढ़त होगी।वैसे मुकेश अंबानी से गौतम अडाणी शुक्रवार को ही आगे हो गए थे। उसके पहले भी एक दिन कुछ समय के लिए ऐसा हुआ था। लेकिन सातवीं कंपनी लिस्ट होने के बाद दोनों के बीच अंतर बढ़ गया है। दुनिया के अमीरों की लिस्ट में अडाणी ग्रुप के मालिक गौतम अडाणी दसवें नंबर पर हैं, जबकि मुकेश अंबानी अब 11 वें नंबर के सबसे रईस बिजनेसमैन हैं।मुकेश अंबानी 6 जनवरी 2021 को टॉप 10 अमीरों की लिस्ट से बाहर हो गए थे। फिर वे 23 सितंबर 2021 को इसमें वापस भी आ गए। हालांकि 16 अक्टूबर 2021 को वे फिर इस लिस्ट से बाहर हो गए।फोर्ब्स की रियलटाइम बिलिनेयर रिपोर्ट के मुताबिक, आज 10 बजे के करीब गौतम अडाणी 10 वें नंबर पर और अंबानी 11 वें नंबर पर थे। अभी तक अडाणी 12 वें नंबर पर और अंबानी 11 वें नंबर पर हुआ करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *