शेयर बाजार में आज भारी तेजी रही। हालांकि सुबह इसमें गिरावट थी। पर भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा दरों में कोई बदलाव नहीं किए जाने से सेंसेक्स 460 अंक बढ़कर58,926 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 142 पॉइंट्स बढ़कर 17,605 पर बंद हुआ। उधर, अडाणी विल्मर का शेयर लिस्टिंग के बाद से लगातार अपर सर्किट में है। 3 दिनों में यह 72% बढ़कर 381 रुपए पर पहुंच गया है। इश्यू में इसका भाव 230 रुपए तय किया गया था। लिस्टिंग में इसने घाटा दिया था।आज सेंसेक्स 345 अंक ऊपर 58,900 पर खुला था। इसने ऊपरी और 59,060 का ऊपरी जबकि 58,332 का निचला स्तर बनाया। इसके 30 शेयर्स में से 25 बढ़त में और 5 गिरावट में रहे। बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में टाटा स्टील, NTPC, HDFC बैंक, HDFC, एक्सिस बैंक, TCS और टेक महिंद्रा हैं। इनके अलावा पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व और विप्रो भी बढ़त में रहे।
गिरनेवाले शेयर्स में मारुति, अल्ट्राटेक, रिलायंस नेस्ले और टाइटन रहे। सेंसेक्स के 264 शेयर्स अपर और 330 लोअर सर्किट में रहे। इसका मतलब कि एक दिन में इनकी कीमत में एक तय सीमा से ज्यादा की न तो गिरावट हो सकती है और न ही बढ़त हो सकती है।लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 267.65 लाख करोड़ रुपए रहा। कल यह 267.85 लाख करोड़ रुपए था। उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 142 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 17,605 पर बंद हुआ। यह 17,554 पर खुला था और 17,427 का निचला तथा 17,639 का ऊपरी स्तर बनाया।इसके नेक्स्ट 50, मिडकैप, बैंकिंग और फाइनेंशियल बढ़त में रहे। निफ्टी के 50 शेयर्स में से 37 बढ़त में और 13 गिरावट में हैं। गिरनेवाले प्रमुख शेयर्स में मारुति, अडाणी पोर्ट, इंडियन ऑयल और अल्ट्राटेक सीमेंट रहे। बढ़ने वाले स्टॉक में टाटा स्टील, इंफोसिस, ONGC और एचडीएफसी बैंक रहे। इससे पहले बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 657 पॉइंट चढ़कर 58,465 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 197 अंकों की बढ़त के साथ 17,463 पर बंद हुआ।