मोदी बोले- दंगों और दबंगों से UP को बचाना है:

मोदी बोले- दंगों और दबंगों से UP को बचाना है:

कासगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में काका हाथरसी की इन पंक्तियों का जिक्र किया। PM ने सपा-बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘यूपी को दंगों और दबंगों से बचाना है। घोर परिवारवादी लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। अंबेडकर चाहते तो वो भी अपने परिवार की एक पार्टी बना लेते। लेकिन उन्होंने देश के लोगों को परिवार माना और उनके लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया। यूपी के लोगों ने देखा है कि यूपी में 2017 से पहले क्या-क्या हुआ है। परिवारवादी लोग प्रतिभाशाली लोगों को पसंद नहीं करते’। PM ने सीएम योगी के अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि की ओर जाने वाले एक प्रमुख चौराहे का नाम भारत रत्न लता मंगेशकर के नाम करने के ऐलान का स्वागत किया।

PM ने कहा, ‘जो अपने परिवार से बाहर देख नहीं सकते वो यूपी का विकास कैसे करेंगे। ये परिवारवादी महलों में रहने वाले हैं, ये जमीनी हकीकत नहीं जानते। आपके पास ऐसा CM है जिस पर कोई आरोप नहीं है। गरीबों की रोजी रोटी की चिंता करता है। मैं यूपी के लोगों को सावधान करता हूं। ये परिवारवादी लोग इस समय बौखला गए हैं। अगर ये आएंगे यो सबसे पहले जनहित की योजनाओं पर ताला लगाएंगे’।

मोदी ने कहा, ‘कल लोगों ने भारी संख्या में यूपी को सुरक्षित रखने के लिए कमल को वोट दिया है। विशेष रूप से हमारी बहन बेटियों ने जमकर मतदान किया है। पहले चरण में बीजेपी का परचम लहरा रहा है। कल दोपहर के बाद से कुछ नेताओं का चेहरा लटका हुआ है। जनता जनार्दन उन्हें स्वीकार नहीं करना चाहती, अब यूपी को गुंडाराज नहीं चाहिए। मैं परिवारवादियों से कहना चाहता हूं कि 10 मार्च के बाद EVM को गाली देते रहना।’

मोदी ने कहा कि ‘ये अफवाह फैलाने की सोच वाले अफवाहवादी कोशिश कर रहे थे कि कोरोना का मुफ्त टीका गरीबों को ना लगे। हमने उनके इरादों को सफल नहीं होने दिया। अस्पतालों के नाम पर पहले की सरकारों ने घोटाले किए। इनको लगता था कि कोरोना काल में यूपी में भुखमरी आ जाएगी। लेकिन मोदी-योगी ने राशन माफियाओं को किनारे लगा दिया। हमने जीवन बचाने के लिए मेहनत की और गरीब के घर का चूल्हा जलता रहे इसके लिए भी कोशिश की। आज माताएं बहनें मोदी-योगी को आशीर्वाद दे रही हैं। डबल इंजन की सरकार ने एक देश-एक राशन कार्ड की व्यवस्था की है’।

कासगंज में जनसभा की शुरुआत PM मोदी ने एक माफी के साथ की। उन्होंने कहा, ‘उत्तराखंड की रैली में बहुत भीड़ थी, इसलिए यहां आने में देरी हुई। मैं आपसे क्षमा मांगता हूं। लता दीदी को लेकर योगी जी की घोषणा का स्वागत करता हूं। योगी जी आपको, आपकी सरकार को यूपी बीजेपी को मैं बधाई देता हूं, इस फैसले के लिए’। दरअसल, CM योगी ने ऐलान किया है कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि की ओर जाने वाले एक प्रमुख चौराहे का नाम भारत रत्न लता मंगेशकर के नाम पर होगा।

पीएम ने कहा कि कासगंज आकर मुझे बाबू जी की याद आ रही है। कल्याण सिंह जी की उंगली पकड़कर चलने का सौभाग्य मिला। बाबू जी की प्रेरणा से बीजेपी ने दलितों, पिछड़ों की सेवा में जुटी है। कल लोगों ने भारी संख्या में यूपी को सुरक्षित रखने के लिए कमल को वोट दिया है। विशेष रूप से हमारी बहन बेटियों ने जमकर मतदान किया है। पहले चरण में बीजेपी का परचम लहरा रहा है।

PM से पहले CM योगी आदित्यनाथ ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘लता मंगेशकर जी का हाल ही में निधन हुआ, भारत सरकार ने 2 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया था। अयोध्या में भी श्री राम जन्मभूमि की ओर जाने वाले एक प्रमुख चौराहे का नाम भारत रत्न लता मंगेशकर के नाम पर हो ये हमारा संकल्प है’।

‘पहले बिजली-सड़क का पैसा इत्र वाले मित्र के यहां चला जाता था। इसीलिए इत्र वाले मित्र को भी हमारे बुलडोजर ने ढूंढ निकाला। अब बुलडोजर चलता है तो अच्छा लगता है, न? प्रथम चरण में डबल इंजन की सरकार के समर्थन में प्रदेश के 58 सीटों पर जिस उत्साह के साथ मतदान हुआ है, लोगों ने बीजेपी को अपना समर्थन दिया है, वो अभिभूत करने वाला है’।

‘विकास में, यूपी में सुरक्षा के माहौल बीजेपी ने बेहतर काम किए हैं। एटा, कासगंज, बदायूं, हाथरस में 2017 से पहले हत्याएं होती थी, अपहरण होते थे। लेकिन अब अपराधी जेलों में हैं। मथुरा वृंदावन गोकुल नंदगांव बरसाना, अयोध्या का विकास डबल इंजन सरकार ने किया है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *