UP में सेकेंड फेज में 61.8% वोटिंग:

UP में सेकेंड फेज में 61.8% वोटिंग:

उत्तर प्रदेश में फर्स्ट फेज की तरह दूसरे फेज में भी फर्स्ट क्लास वोटिंग हुई। दूसरे चरण में पश्चिमी यूपी के 9 जिलों की 55 सीटों पर सोमवार को 61.8% वोट डाले गए। 3 मुस्लिम बहुल सीटों पर 72% से ज्यादा वोटिंग हुई यानी करीब 11% ज्यादा। वोटिंग के दौरान बुर्का, फर्जी वोटिंग, EVM और बयानों को लेकर घमासान हुआ।

वोटिंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर में चुनावी रैली की। उन्होंने सपा पर तंज कहा। कहा कि अगर इनका बस चलता तो ये कानपुर और दूसरे इलाकों को माफियागंज मोहल्ला बना देते। मुस्लिम महिलाओं की वोटिंग पर वे बोले- मेरी मुस्लिम बहनें मन बनाकर बिना शोर-शराबे के आशीर्वाद देने घर से निकल रहीं हैं।
उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिजाब कंट्रोवर्सी के बीच एक इंटरव्यू में कहा कि आस्था को देश और संस्थानों पर लागू नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा- मैं सभी को भगवा पहनने का आदेश नहीं दे सकता। स्कूलों में तो ड्रेस कोड होना चाहिए।एक्सपर्ट्स का मानना है कि हिजाब कंट्रोवर्सी के बीच सेकेंड फेज भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है, क्योंकि इन 9 जिलों में 50% से ज्यादा वोटर्स मुस्लिम हैं। आंकड़ों के एनालिसिस से पता चला कि 2017 में मुस्लिम उम्मीदवारों में आपस टकराव की वजह से भाजपा को 38 सीटों पर सीधा फायदा मिल गया था। इस बार मुस्लिम बहुल 18 सीटों में 8 पर 55% से ज्यादा और 10 पर 40-50% के बीच मुस्लिम वोटर हैं। इनमें से 3 पर 72% से ज्यादा वोट पड़े यानी ओवरऑल 61.8% से करीब 11% ज्यादा।

रामपुर में बुर्के में फर्जी वोटिंग कर रही दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था। दोनों ने बुर्का पहन रखा था। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दोनों मां-बेटी हैं और इन पर केस दर्ज किया जाएगा। इस घटना से पहले ही भाजपा ने लखनऊ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर बुर्के की आड़ में फर्जी मतदान की शिकायत की थी। कहा था कि इनकी पहचान निश्चित की जाए और ऐसी वोटिंग को रोका जाए।

मुरादाबाद में सपा और बसपा समर्थकों के बीच मारपीट और पथराव हुआ। इसके बाद प्रधान समेत 5 लोग हिरासत में लिए गए हैं। सहारनपुर में में समाजवादी पार्टी और भाजपा के समर्थकों में लड़ाई हुई है। अमरोहा में सपा प्रत्याशी ने अपने समर्थकों पर लाठीचार्ज का आरोप लगाया और जमकर हंगामा किया। शाहजहांपुर में मतदान के दौरान हंगामा कर रहे BJP कार्यकताओं की पुलिस से झड़प हो गई। कुछ जगहों पर पुलिस को हालात संभालने के लिए हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *