कोरोना अपडेट्स:देश में 24 घंटे में करीब 25000 नए केस

कोरोना अपडेट्स:देश में 24 घंटे में करीब 25000 नए केस

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 24,818 नए केस मिले हैं। इस दौरान 492 मरीजों की मौत हुई और करीब 42,000 मरीज रिकवर हुए हैं। 8 राज्यों में बीते 24 घंटे में कोरोना के 100 से भी कम केस सामने आए हैं। देश में कोरोना से अब तक 5,10,905 लोगों की मौत हो चुकी है और 4.27 करोड़ केस अब तक सामने आ चुके हैं।

इधर, मिजोरम में कोरोना के पिछले 24 घंटे में 1,119 मरीज सामने आए हैं। एक्टिव मामलों की संख्या 10,592 है। वहीं 752 लोग कोरोना से रिकवर हुए है। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 22.01% पर पहुंच गई है।चीन में जीरो कोविड पॉलिसी होने के बाद भी कई शहरों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीजिंग, हेइलोंगजियांग सहित कई शहरों में कोरोना का प्रकोप तेजी से फैल रहा है।

हॉन्गकॉन्ग में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने के बाद स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। अस्पतालों में जगह नहीं बची है। हालात ये हैं कि जगह न होने से अस्पताल के बाहर लॉन और वेटिंग एरिया तक में मरीजों का इलाज करना पड़ रहा है। हॉन्गकॉन्ग शाम शुई पो के कारिटास मेडिकल सेंटर के बाहर 40 से ज्यादा बुजुर्ग बेड पर ही कतार में लगकर अस्पताल में भर्ती होने के इंतजार में हैं।

हॉन्गकॉन्ग में जारी भीषण सर्दी ने कोरोना मरीजों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। हॉन्गकॉन्ग के इन हालात से वहां की जीरो कोविड नीति फेल होती दिख रही है। चीन के राष्ट्रपति ने प्रशासन को हालात पर काबू पाने के लिए सभी जरूरी उपाय करने को कहा है। ​​​कोरोना ग्राफ में कमी के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने कोरोना मरीज के क्वारैंटाइन में रहने के समय को घटाने का फैसला किया है। WHO ने कहा है कि संक्रमण से रिकवर होने के बाद अब सिर्फ 7 दिन का क्वारैंटाइन जरूरी होगा। इससे पहले संक्रमित को 14 दिन क्वारैंटाइन में रहना होता था।

गुजरात के शिक्षा विभाग ने 21 फरवरी से सभी स्कूल ऑफलाइन मोड में खोलने का निर्णय लिया है। हालांकि, स्कूल में बच्चों को माता-पिता की सहमति मिलने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। शिक्षा विभाग ने स्कूल खोलने को लेकर SOP भी जारी कर दी है।

देश में कोरोना के आंकड़े
कुल केस : 4.27 करोड़
कुल रिकवरी : 4.19 करोड़
कुल मौतें : 5.10 लाख
एक्टिव केस : 2.83 लाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *