भूपेश बघेल कल बिलासपुर दौरे पर:​​​​​​​313 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की देंगे सौगात

भूपेश बघेल कल बिलासपुर दौरे पर:​​​​​​​313 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की देंगे सौगात

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को बिलासपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सीएम शहर को 313 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इसमें बहुप्रतीक्षित तिफरा फ्लाई ओवर ब्रिज का लोकार्पण भी शामिल है। इस ब्रिज का लोकार्पण होने से महाराणा प्रताप चौक में जाम और यातायात की समस्या दूर होगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां चल रही हैं। सीएम यहां सबसे पहले तिफरा फ्लाई ओवर ब्रिज का लोकार्पण करेंगे। फिर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद व्यापार विहार में तारामंडल का अवलोकन कर लोकार्पण करेंगे। इस दौरान यहां स्कूली बच्चों के साथ उनकी बातचीत का भी कार्यक्रम रखा गया है। इसके अलावा सीएम तिफरा पुलिस क्वार्टर के साथ ही अटल विहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी के नए भवन का लोकार्पण करेंगे।25 फरवरी को मुख्यमंत्री बघेल रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 1.55 बजे डीपीएस स्कूल हेलीपैड आएंगे। दोपहर 2 बजे तिफरा नवनिर्मित फ्लाई ओवर होते हुए 2.25 बजे व्यापार विहार पहुंचेंगे। फिर दोपहर 2.45 बजे से 4 बजे तक लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास के साथ ही सभा भी होगी। इसके बाद शाम 4.05 बजे सीएम रायपुर रवाना हो जाएंगे।

बहुप्रतीक्षित तिफरा फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण चार साल पहले शुरू किया गया था। जिस बनाने में कुल 76 करोड़ रुपए खर्च आया है। 36 पिलरों पर बने इस ब्रिज की लंबाई 1600 मीटर और चौड़ाई 12 मीटर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *