शेयर बाजार में भारी तेजी:सेंसेक्स 1328 पॉइंट्स बढ़कर 55858 पर बंद

शेयर बाजार में भारी तेजी:सेंसेक्स 1328 पॉइंट्स बढ़कर 55858 पर बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स आज जबरदस्त तेजी में रहा। अंत में 1,328 पॉइंट्स (2.44%) बढ़कर 55,858 जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 421 अंक (2.60%) बढ़त के साथ 16,669 पर बंद हुआ।लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 250.07 लाख करोड़ रुपए रहा जो गुरुवार को 242.28 लाख करोड़ रुपए था। कल निवेशकों को 13.4 लाख करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। सेंसेक्स आज 792 अंक ऊपर 55,321 पर खुला था। इसने 56,183 का ऊपरी और 55,299 का निचला स्तर बनाया। इसके 30 में से 29 शेयर्स बढ़त में रहे। एकमात्र नेस्ले में मामूली गिरावट रही।

बढ़ने वाले प्रमुख शेयर्स में टाटा स्टील 6.33% बढ़ा। इसके बाद इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस 5-5% से ज्यादा बढ़े जबकि NTPC और टेक महिंद्रा 4-4% से ज्यादा तेजी में रहे। एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, विप्रो, TCS, पावर ग्रिड, ICICI बैंक, बजाज फिनसर्व और HCL टेक के स्टॉक 3% से अधिक तेजी में रहे।

इसी तरह से HDFC बैंक, HDFC डॉ. रेड्‌डी, एयरटेल, टाइटन अल्ट्राटेक और SBI के शेयर्स में 2% से ज्यादा की तेजी रही। मारुति, एशियन पेंट्स, सनफार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज के भी शेयर्स बढ़त में रहे। सेंसेक्स के 301 शेयर्स अपर और 296 लोअर सर्किट में रहे। इसका मतलब एक दिन में इनकी कीमतों में एक तय सीमा से ज्यादा का उतार-चढ़ाव नहीं हो सकता है।

सेंसेक्स में लिस्टेड कंपनियों में से 2,643 के शेयर्स तेजी में और 726 गिरावट में हैं। 73 स्टॉक एक साल के ऊपरी और 52 एक साल के निचले स्तर पर हैं। उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 441 अंकों की तेजी के साथ 16,669 पर बंद हुआ। इसके 50 शेयर्स में से 47 बढ़त में और 3 गिरावट में हैं।निफ्टी के चार प्रमुख इंडेक्स मिडकैप 4.28%, नेक्स्ट 50 3.78%, फाइनेंशियल 3.09% और बैंक 3.56% बढ़कर बंद हुआ। निफ्टी 16,515 पर खुला था और 16,478 का निचला तथा 16,748 का ऊपरी स्तर बनाया। इसके गिरने वाले में केवल ब्रिटानिया, नेस्ले और हिंदुस्तान यूनिलीवर रहे। बढ़ने वाले प्रमुख शेयर्स में टाटा मोटर्स, कोल इंडिया, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक और अडाणी पोर्ट हैं।इससे पहले गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 2700 पॉइंट (4.72%) गिरकर 54,529 पर जबकि निफ्टी 815 पॉइंट (4.78%) टूटकर 16,247 पर बंद हुआ। लिस्टेट कंपनियों का मार्केट कैप 242.28 लाख करोड़ रुपए रहा। इस गिरावट से निवेशकों के कल 13.4 लाख करोड़ रुपए डूब गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *