यूक्रेन के खार्किव में पहुंची रूसी सेना:

यूक्रेन के खार्किव में पहुंची रूसी सेना:

यूक्रेन पर लगातार चौथे दिन रूस का हमला जारी है। ताजा अपडेट्स के मुताबिक, रूस की सेना यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव में दाखिल हो गई है। इस समय खार्किव में लगातार बमबारी और फायरिंग जारी है। इसी बीच सीकर का रहने वाला एक मेडिकल स्टूडेंट वहीं एक मेट्रो स्टेशन में अपने दोस्तों के साथ है।

स्टूडेंट ने वीडियो के जरिए सरकार से उन्हें भारत बुलाने की बात कही है। मोहम्मद साहिल गौरी ने बताया कि वे खार्कीव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ता है। शुक्रवार को हुई बमबारी के बाद वह अपने दोस्तों के साथ पास के ही SPORTVYNA UNDERGROUND मेट्रो स्टेशन आ गया था। शनिवार शाम से वहां लगातार गोलाबारी और फायरिंग हो रही है जिसके कारण मेट्रो स्टेशन पर रुके हैं।

शनिवार रात से लगातार बमबारी और फायरिंग हो रही है। रुसी सैनिक खार्कीव में दाखिल हो चुके हैं। ऐसे में अब कोई भी मेट्रो स्टेशन के बाहर भी नहीं जाना चाहता है। गौरी ने बताया कि हमारे पास खाने के लिए भी कुछ नहीं बचा है। साथ में रह रहे दूसरे स्टूडेंट्स से ही खाना शेयर कर रहे हैं। गौरी ने कहा कि इंडियन एम्बेसी से बात करने पर उनका यही जवाब रहता है कि वह व्यवस्था कर रहे हैं जबकि अबतक केवल वेस्टर्न स्टेट्स में रहने वाले स्टूडेंट्स को ही इंडिया भेजा गया है। ऐसे में हमारी सरकार से यही मांग है कि कैसे भी हमें इंडिया भेजा जाए।डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे साहिल गौरी ने बताया कि उनके साथ अभी उनका एक चचेरा भाई फरहान और बीकानेर की रहने वाली युवती भी है। तीनों एक ही यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहे हैं। साहिल ने बताया कि उस मेट्रो स्टेशन पर अभी 40 से 50 इंडियन स्टूडेंट और भी है। जिनमें 5 राजस्थानी भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *