शेयर बाजार में आज हफ्ते के पहले दिन बढ़त रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 388 पॉइंट्स बढ़कर 56,247 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 135 अंक तेजी के साथ 16,793 पर बंद हुआ।लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप शुक्रवार को 250.07 लाख करोड़ रुपए था जो आज 252.36 लाख करोड़ रुपए है। सेंसेक्स 529 पाइंट्स नीचे 55,329 पर खुला था। इसने 56,324 का ऊपरी और 54,833 का निचला स्तर बनाया। इसके 30 शेयर्स में से 18 बढ़त में और बाकी 12 गिरावट में रहे।
बढ़ने वाले प्रमुख शेयर्स में टाटा स्टील 6.4% और पावरग्रिड 5.4% बढ़ा। रिलायंस, टाइटन, NTPC के शेयर्स में 2-2% से ज्यादा की तेजी रही। सनफार्मा, इंफोसिस, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व में 1-1% से ज्यादा की तेजी रही। इनके अलावा ICICI बैंक, TCS,SBI और टेक महिंद्रा भी बढ़कर बंद हुए। गिरने वाले प्रमुख स्टॉक में एक्सिस बैंक, डॉ. रेड्डी, महिंद्रा एंड महिंद्रा HDFC बैंक, कोटक बैंक और HDFC रहे।HCL, नेस्ले, एयरटेल, मारुति और इंडसइंड बैंक गिरावट में रहे। सेंसेक्स के 367 शेयर्स अपर और 292 लोअर सर्किट में हैं। इसका मतलब एक दिन में इनकी कीमतों में एक तय सीमा से ज्यादा की न तो गिरावट आ सकती है और न ही बढ़त हो सकती है।इसके 103 स्टॉक एक साल के ऊपरी और 56 निचले स्तर पर हैं। सेंसेक्स में कुल लिस्टेड कंपनियों से 2,114 के शेयर बढ़त में और 1,330 गिरावट में रहे। उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 135 अंक बढ़कर 16,793 पर बंद हुआ। यह 16,481 पर खुला था और 16,356 का निचला तथा 16,815 का ऊपरी स्तर बनाया। इसके चार प्रमुख इंडेक्स में से 2 नीचे और 2 ऊपर बंद हुए। निफ्टी के 50 में से केवल 33 स्टॉक तेजी में और 17 गिरावट में हैं।