वार्न के निधन पर शोक में क्रिकेट जगत:MCG का सदर्न स्टैंड अब वार्न के नाम पर

वार्न के निधन पर शोक में क्रिकेट जगत:MCG का सदर्न स्टैंड अब वार्न के नाम पर

वर्ल्ड क्रिकेट ने शुक्रवार को क्रिकेट जगत का एक नायाब हीरा खो दिया। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर शेन वॉर्न का निधन हार्ट अटैक से सिर्फ 52 साल की उम्र में हो गया। न्यूजीलैंड में खेले जा रहे ICC महिला वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मुकाबले के शुरू होने से पहले पूरी महिला टीम ने एक मिनट का मौन रखकर शेन वॉर्न को श्रद्धांजलि दी। खिलाड़ी काली पट्टी पहनकर मैदान पर उतरे। खिलाड़ियों की इस पहल को मैदान पर मौजूद फैंस का भी साथ मिला।वॉर्न ने शुक्रवार सुबह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज रॉड मार्श के निधन पर ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने मार्श के निधन पर दुख जताया था। यह उनके जीवन का आखिरी ट्वीट साबित हुआ। ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने मौन रखकर शेन वॉर्न के साथ साथ मार्श के निधन पर भी शोक जताया।ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) का ग्रेट सदर्न स्टैंड अब वार्न स्टैंड के नाम से जाना जाएगा। विक्टोरियन खेल मंत्री मार्टिन पाकुला ने शनिवार को इसकी घोषणा की।रिपोर्ट के मुताबिक शेन वॉर्न थाईलैंड के एक विला में बेसुध पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के तमाम प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।शेन वॉर्न ने 23 साल की उम्र में भारत के खिलाफ 1992 में सिडनी टेस्ट से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच जनवरी 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में ही खेला था।

शेन वॉर्न वनडे क्रिकेट में भी बेहद असरदार गेंदबाज रहे। 1999 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को चैंपियन बनाने में वॉर्न ने अहम भूमिका निभाई थी। वे इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के दो सबसे अहम मैच सेमीफाइनल (विरुद्ध साउथ अफ्रीका) और फाइनल (विरुद्ध पाकिस्तान) में मैन ऑफ द मैच चुने गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *